उत्तराखंड – वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन , सीएम धामी ने जताया शोक
देहरादून। उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज दून अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहतोड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
गहतोड़ी, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में चम्पावत से जीते थे, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए उन्होंने विधायकी छोड़ी थी। पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से चुनाव हारने के बावजूद भाजपा हाईकमान ने उनको मुख्यमंत्री के रूप में फिर से मौका देने का फैसला लिया था। वहीं, मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी था ,इस बीच कई विधायक उनके लिए सीट छोड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने कैलाश गहतोड़ी की भावनाओं का सम्मान करते हुए चंपावत को ही चुना था। धामी ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 55,025 मतों के अंतर से हराया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Assembly Election: पांच राज्यों में चुनावी रण तैयार, चुनाव आयोग ने जारी किया विधानसभा चुनाव कार्यक्रम