दुष्कर्म आरोपी मुकेश बोरा की संपत्ति कुर्की की तैयारी – Nainital News
नैनीताल। विधवा महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ का आरोपी नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं का अध्यक्ष मुकेश बोरा फरार है। दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। अब पुलिस ने मुकेश बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।
बीती एक सितंबर को मुकेश बोरा के खिलाफ लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली विधवा ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी कच्ची नौकरी को पक्का करने के नाम पर मुकेश ने उसे काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के 164 के बयान हुए तो उसने आरोप लगाया कि मुकेश की उसकी बेटी पर भी बुरी नजर थी। जिसके बाद मुकदमे में पॉक्सो बढ़ाई गई।
तब से मुकेश बोरा और मुकदमे में आरोपी उसके चालक का कहीं अता-पता नहीं है। अब पुलिस फरार आरोपी मुकेश बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 82 के नोटिस की अर्जी कोर्ट में लगाने से पहले दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस कोर्ट में अर्जी लगा सकती है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस मुकेश के घर पर नोटिस चस्पा करेगी और मुनादी करायेगी। इसके बाद भी अगर वह हाथ नहीं आता या सरेंडर नहीं करता तो कुर्की की कार्रवाई होगी।
बता दें कि दो दिन पूर्व ही आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू जारी हुआ था। बताया जा रहा है कि अब पुलिस ने कोर्ट में 82 के नोटिस की अर्जी लगाने से पहले दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी सीओ लालकुआं नितिन लोहनी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक