हल्द्वानी- पति के छोड़कर जाने से आहत गर्भवती महिला ने उठाया यह कदम
हल्द्वानी। चार माह की गर्भवती महिला ने पति के छोड़कर चले जाने से आहत होकर गौलापुल पर फिनायल गटक किया। महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। यह मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है।
काठगोदाम में किराए पर रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला की पहली शादी वर्ष 2014 में हुई थी। अनबन के चलते दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। मामले में पीड़िता की मानें तो उसके पड़ोस में ही किच्छा का रहने वाला एक युवक रहता था। आरोप है कि युवक को पहले से ही पता था कि महिला पहले से ही तलाकशुदा है। इसके बावजूद उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। जिसके बाद वह महिला से दूरी से बनाने लगा। शादी का दबाव डालने पर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा और बीती 13 दिसंबर को महिला को घर में छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर के बाद आरोपी किच्छा से भी फरार हो गया। पुलिस महिला सेल द्वारा बुलाने पर भी जब आरोपी नहीं पहुंचा तो आहत चार माह की गर्भवती ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल गटक लिया।
बेस अस्पताल में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में चिकित्सकों ने अभी कुछ नहीं कहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


