उत्तराखंड में 1 अप्रैल से तेज होगा प्री-SIR अभियान, कम मैपिंग वाले बूथों पर रहेगा खास जोर
85% मैपिंग पूरी, अब डोर-टू-डोर अभियान तेज
देहरादून ,27 मार्च 2026। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में प्री-SIR चरण में अब तक 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग पूरी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कम मैपिंग वाले बूथों पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।
ASD सूची से होगा मतदाता सूची का शुद्धिकरण
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है।
इससे मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
एक क्लिक में BLO से करें संपर्क
मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने “बुक ए कॉल विद BLO” फीचर शुरू किया है।
अब मतदाता घर बैठे ही अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क कर सकते हैं।
https://voters.eci.gov.in� पर विजिट करें
या ECI-NET मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
एक क्लिक में कॉल बुक करें
48 घंटे के भीतर BLO खुद संपर्क करेगा
प्रदेश में 19 हजार से अधिक BLA नियुक्त
डॉ. जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश के 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष अब तक 19,116 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जा चुके हैं।
भाजपा: 9276
कांग्रेस: 9506
CPI(M): 217
BSP: 117
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शत-प्रतिशत BLA नियुक्ति सुनिश्चित करने की अपील की।
मौके पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


