Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री जी के मन की बात, जनजागरण का एक सशक्त माध्यम, लोगों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव : सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रधानमंत्री जी के मन की बात, जनजागरण का एक सशक्त माध्यम, लोगों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Mohan Chandra Joshi February 25, 2024
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों आदि को भी मन की बात में समय समय पर स्थान मिला: पुष्कर सिंह धामी

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रायपुर विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले हर्षिल एन्क्लेव बूथ नम्बर-4 चाणक्य काॅलेज कैम्पस गुजराड़ा मानसिंह में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ’’मन की बात’’ के 110वें एपिसोड को विशिष्ठ जनों व एकत्रित जन-समूह के साथ पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।

मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बार पुनः प्रधानमंत्री जी ने अपने ओजस्वी विचारों से देशवासियों के हृदय को छूने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में अलग-अलग प्रकार व अनेक विषयों को रखा है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने ’’मेरा पहला वोट देश के लिये’’ की बात कही है। निश्चित रूप से इससे नए मतदाता प्रोत्साहित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बने, जिसका नाम तो ‘मन की बात’ है लेकिन यह सही अर्थों में जन-जन की बात, देश के गौरव की बात, मां भारती के यशगान की बात तथा भारत के सम्मान की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिन भी विषयों को इस कार्यक्रम में शामिल किया वे सभी जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बने और नागरिकों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तराखण्ड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों आदि को भी मन की बात में समय समय पर स्थान मिला, जिसके परिणामस्वरूप हमारे लोक संगीत और हमारी लोक संस्कृति से पूरे विश्व के लोग परिचित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि भरोसा एक ऐसी चीज है, जो अपने आप नहीं आता, इसे कमाना पड़ता है और मोदी जी ने लोगों का ये भरोसा कमाया है तथा उसी भरोसे का प्रतिफल है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार हर क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सर्वांगीण और समावेशी विकास हुआ है। आज देश के अन्दर 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है, दिव्यांग जनों को सशक्त बनाया गया, लगभग 50 करोड़ जनधन खाते खोले गए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लगभग चार करोड़ आवास बनाए गए, लगभग नौ करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है, किसान सम्मान निधि के रूप में हर वर्ष किसानों को छह हजार रुपये दिए जाने के साथ ही फसल बीमा योजना का भी लाभ दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ इज्जत घर बनाए गए तथा दस करोड़ से भी ज्यादा उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के क्रम में रोजगार मेला लगाकर दस लाख भर्तियों का अभियान प्रारंभ किया गया तथा कोरोना जैसी महामारी का हमने डटकर मुकाबला किया और लोगों को इसके मुफ्त टीके लगाने के साथ कई देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गयी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक ओर जहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन किया गया, वहीं दूसरी ओर वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक सहित कई अन्य परियोजनाएं पूरी की गई। उन्होंने कहा कि तीन तलाक और अनुच्छेद 370 की समाप्ति कानून बनने से तीन तलाक के मामलों में काफी कमी आई। इसके अलावा नई शिक्षा नीति भी लागू की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं सभी को समान अधिकार देने के लिए हमने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी को पता चला कि यह देश न जानें कितनी ही विशिष्ट प्रतिभाओं से भरा हुआ है और असंख्य लोग अपने-अपने स्तर पर इस देश को निरन्तर महान बनाने में किस प्रकार जुटे हुए हैं, जिससे हम सभी को कुछ नया सीखने और समझने का मौका मिलता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री जी ने सफलता के जो मंत्र ’’मन की बात’’ कार्यक्रम में उल्लेख किये हैं, उन्हें आप सभी अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सुरेश गड़िया, विनय रोहिला, सिद्धार्थ अग्रवाल, शशि सिंह, प्रशान्त डोबाल, तरूण धीमान, श्री आकाश, सौरभ थपलियाल, सुश्री शिवानी बंसल, शशांक गोसाईं, संजीव मल्होत्रा, सचिन बंसल, देवेन्द्र पाल मोण्टी, किशन सिंह नेगी, उमेश अग्रवाल, शिव सिंह बिष्ट, अनुज चौधरी, वरिष्ठ नागरिक, ग्राम प्रधान, क्षेत्रवासी, श्रोतागण सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर जनजागरण का एक सशक्त माध्यम देवभूमि उत्तराखंड प्रधानमंत्री जी के मन की बात मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल पुलिस और एसओजी टीम के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर, जिनके कब्जे से 618 ग्राम स्मैक बरामद की गई। नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक। मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
भीमताल में पौधारोपण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। भीमताल झील के किनारे खिलेंगे बोगनबेलिया, मुख्यमंत्री धामी ने पौधारोपण से की अभियान की शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

भीमताल झील के किनारे खिलेंगे बोगनबेलिया, मुख्यमंत्री धामी ने पौधारोपण से की अभियान की शुरुआत

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। नैनीताल को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
स्वरोजगार परियोजनाओं का जायजा लेते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
लोक भवन नैनीताल में पौधा लगाते राज्यपाल गुरमीत सिंह। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल पुलिस और एसओजी टीम के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर, जिनके कब्जे से 618 ग्राम स्मैक बरामद की गई। नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार

  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक। मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन

  • भीमताल में पौधारोपण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। भीमताल झील के किनारे खिलेंगे बोगनबेलिया, मुख्यमंत्री धामी ने पौधारोपण से की अभियान की शुरुआत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    भीमताल झील के किनारे खिलेंगे बोगनबेलिया, मुख्यमंत्री धामी ने पौधारोपण से की अभियान की शुरुआत

  • भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। नैनीताल को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

  • स्वरोजगार परियोजनाओं का जायजा लेते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • टिहरी

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (605)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,329)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,382)
  • खेल (353)
  • चंपावत (947)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (291)
  • दुर्घटना (611)
  • देहरादून (10,640)
  • नैनीताल (6,282)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,014)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन भीमताल झील के किनारे खिलेंगे बोगनबेलिया, मुख्यमंत्री धामी ने पौधारोपण से की अभियान की शुरुआत भीमताल झील के किनारे खिलेंगे बोगनबेलिया, मुख्यमंत्री धामी ने पौधारोपण से की अभियान की शुरुआत नैनीताल को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास नैनीताल को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे स्वरोजगार मॉडल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण