Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम, जनता तक पहुंचेंगी उपलब्धियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

देहरादून: पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम, जनता तक पहुंचेंगी उपलब्धियां

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर प्रदेशभर में उपलब्धि प्रदर्शनी, जन कल्याण शिविर, प्रेस वार्ता और संवाद कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
बैठक में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

अधिकारियों को निर्देश देते सीएम धामी।

ख़बर शेयर करें -

12 से 14 जून तक प्रदेशभर में उपलब्धि प्रदर्शनी, जन कल्याण शिविर, प्रेस वार्ता और संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, सीएम धामी ने दिए व्यापक आयोजन के निर्देश

देहरादून, 09 जून 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर राज्यभर में विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 12 से 14 जून तक प्रदेश में अचीवमेंट एग्जीबिशन का आयोजन किया जाए। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए, ताकि आमजन को सरकार की विकास यात्रा और उपलब्धियों की समग्र जानकारी प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जन समस्याओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, अफसरों को समयबद्ध समाधान के कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाए। साथ ही योजनाओं की जानकारी देने, पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने तथा जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार

उन्होंने निर्देश दिए कि 12 जून को सभी जनपदों में जिला स्तरीय प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएं। इन प्रेस वार्ताओं के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की जाए, ताकि आमजन तक सही एवं व्यापक जानकारी पहुंच सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विस्तृत प्रस्तुतीकरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तुतीकरण तथ्यपरक, जनोपयोगी एवं सहज रूप में तैयार किया जाए तथा इसे विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों एवं क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, जनकल्याण एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनहित एवं विकास के संकल्पों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन पूर्ण समन्वय, व्यापक जनसहभागिता एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ सुनिश्चित किया जाए।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #Dehradun #JanKalyanAbhiyan #PMModi #UttarakhandGovernment #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड शासन में 10 IAS और एक IFS अधिकारी के विभागों में फेरबदल Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
नैनीताल कलक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अवलोकन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
देहरादून में एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नशा सौदागरों के खिलाफ जीआईएस आधारित कार्रवाई के निर्देश देते हुए। Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड शासन में 10 IAS और एक IFS अधिकारी के विभागों में फेरबदल Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले

  • नैनीताल कलक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण के दौरान अवलोकन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

  • देहरादून में एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नशा सौदागरों के खिलाफ जीआईएस आधारित कार्रवाई के निर्देश देते हुए। Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार

  • बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

  • उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,893)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,449)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,934)
  • नैनीताल (6,409)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (965)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,097)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और एक IFS के विभाग बदले Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश Nainital: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण