Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Harrawala Railway Station: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Harrawala Railway Station: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखण्ड की रेलवे अवसंरचना को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक यात्री सुविधाओं, सांस्कृतिक पहचान और बेहतर रेल संपर्क के साथ यह परियोजना राज्य में पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना और रिकॉर्ड रेल बजट का उल्लेख प्रदेश में रेलवे विस्तार की व्यापक रणनीति को भी दर्शाता है।
Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया गया।

ख़बर शेयर करें -

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से हुआ पुनर्विकास, मुख्यमंत्री धामी बोले— ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना से पर्वतीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार।

देहरादून, 17 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में देहरादून स्थित पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह स्टेशन दून घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता है। स्टेशन परिसर में पारंपरिक ऐपण कला को स्थान देकर आधुनिकता और संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया है, जबकि अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण, सुरक्षा, गति और तकनीकी दक्षता में निरंतर वृद्धि हुई है तथा वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक, स्वदेशी ट्रेनें आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बनकर उभरी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क पहुंचाने का सपना भी तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। यह परियोजना राज्य के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को मिली दो वंदे भारत ट्रेनों से प्रदेश आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को विशेष सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष उत्तराखण्ड को रेलवे अवसंरचना विकास के लिए रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट प्रदान किया गया है तथा प्रदेश में लगभग 39,491 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष स्नेह और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित उत्तराखण्ड के “विकल्प रहित संकल्प” को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), जनप्रतिनिधिगण, भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AmritBharatStation #HarrawalaRailwayStation #InfrastructureDevelopment #PMModi #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #UttarakhandRailways

Related Stories

देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित उत्तराखंड यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के साथ। Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
बागेश्वर के गागरीगोल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी। Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

  • उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित उत्तराखंड यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के साथ। Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,809)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,015)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,404)
  • नैनीताल (6,603)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा