Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • PM मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ, सीएम धामी ने क्रास कंट्री मैराथन दौड़ को किया फ्लैग ऑफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

PM मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ, सीएम धामी ने क्रास कंट्री मैराथन दौड़ को किया फ्लैग ऑफ

Mohan Chandra Joshi September 17, 2024
ख़बर शेयर करें -

मार्च 2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांव में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के परेड मैदान में ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान के अंतर्गत परेड मैदान परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बालिकाओं को किशोरी किट का वितरण भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विश्वकर्मा पूजन किया और सभी को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रभु से उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता के प्रति सजगता, निष्ठा और नेतृत्व हम सबको प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस के सुअवसर पर हम स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत कर रहे हैं। यह स्वच्छता पखवाड़ा 2 अक्टूबर को संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वच्छ भारत का मिशन शुरू किया था जिसके कारण आज देश के हर व्यक्ति के अंदर स्वच्छता का भाव उत्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक और दूरदर्शी विजन ने भारत को स्वच्छता के नए आयामों पर पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देशभर के अंदर करोडों शौचालय का निर्माण हुआ, कचरा प्रबंधन के लिए जरूरी सुविधाओं का विकास किया गया है और स्वच्छता को लेकर आम लोगों में जागरूकता आयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भी स्वच्छता के मामले में सराहनीय प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड को वर्ष 2017 में देश का चौथा ओडीएफ राज्य होने का गौरव प्राप्त हुआ। अब तक राज्य में कुल 5 लाख 37 हजार से अधिक शौचालय विहीन परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 2600 से भी अधिक स्वच्छता कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। 9000 से अधिक गांव में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन का कार्य पूरा किया गया है। 77 विकासखंडों में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की इकाइयां स्थापित कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि मार्च 2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांव में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में नगर निगम देहरादून द्वारा जो प्रयास किये जा रहे हैं वो सराहनीय हैं। नगर निगम द्वारा आमजन की सफाई से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु स्वच्छता कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जो 24×7 संचालित होता है। इसके अलावा सफाई सुनिश्चित करने के लिए आठ टीमों का गठन करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी जैसे अभिनव प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध कब्जों पर बड़ा एक्शन, सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए सीएम धामी ने सभी डीएम को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत देश के पांच सबसे अच्छे शहरों में हमारे राज्य की राजधानी देहरादून को भी सम्मिलित किया गया है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में हम एक अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता’ रखी गई है। जिसके जरिये संदेश है कि हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना है जिससे जन-जन के स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता की भावना आए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर हम शासन-प्रशासन के स्तर पर हम प्रयास कर रहे हैं लेकिन यह प्रयास तभी सफल होंगे जब इसमें जनभागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने स्तर पर गांव, शहर, मोहल्ले इत्यादि को स्वच्छ बनाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन का औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर बल्कि इसे हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आज हमने यहां पर पौधरोपण किया है और जो स्वच्छता की शपथ ली है, वो हमारे राज्य को साफ सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि आइए हम सब मिलकर अपने आसपास साफ सफाई की जिम्मेदारी लें और हम एक स्वस्थ व स्वच्छ उत्तराखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का इंफ्लूएंसर्स से संवाद, फेक नैरेटिव से सतर्क रहने और सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिस दिन से हमारे स्वभाव में स्वच्छता आ जाएगी, तो उस दिन से प्रदेश भी स्वच्छ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज प्रदेशभर में एक हजार से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासखंडों के लिए स्वच्छता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, विधायक खजान दास, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, भरत चौधरी, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव शैलेश बगोली, देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल, नगर आयुक्त गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand PM मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम धामी क्रास कंट्री मैराथन दौड़ को किया फ्लैग ऑफ

Related Stories

सार्वजनिक अवकाश से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो, जिसमें सरकारी बंदी का संकेत दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित : बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित : बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
NSG की 16 सदस्यीय टीम माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराते हुए, मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करती हुई। देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने रचा इतिहास : NSG टीम ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने रचा इतिहास : NSG टीम ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
UKSSSC कार्यालय भवन और भर्ती अधिसूचना से संबंधित प्रतीकात्मक दृश्य रोजगार समाचार: उत्तराखंड कृषि विभाग में 90 पदों पर सीधी भर्ती, UKSSSC ने जारी की अधिसूचना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: उत्तराखंड कृषि विभाग में 90 पदों पर सीधी भर्ती, UKSSSC ने जारी की अधिसूचना

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
मैदानी इलाकों में हीटवेव और पहाड़ों में बादल और गर्मी का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
उत्तराखंड निकाय चुनाव से जुड़ा प्रतीकात्मक मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया का दृश्य। उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
विजिलेंस टीम द्वारा हल्द्वानी में एक पुलिस आरक्षी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने की कार्रवाई का दृश्य। हल्द्वानी: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरक्षी 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरक्षी 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi May 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सार्वजनिक अवकाश से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो, जिसमें सरकारी बंदी का संकेत दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित : बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित : बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

  • NSG की 16 सदस्यीय टीम माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराते हुए, मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करती हुई। देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने रचा इतिहास : NSG टीम ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने रचा इतिहास : NSG टीम ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

  • UKSSSC कार्यालय भवन और भर्ती अधिसूचना से संबंधित प्रतीकात्मक दृश्य रोजगार समाचार: उत्तराखंड कृषि विभाग में 90 पदों पर सीधी भर्ती, UKSSSC ने जारी की अधिसूचना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    रोजगार समाचार: उत्तराखंड कृषि विभाग में 90 पदों पर सीधी भर्ती, UKSSSC ने जारी की अधिसूचना

  • मैदानी इलाकों में हीटवेव और पहाड़ों में बादल और गर्मी का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट

  • उत्तराखंड निकाय चुनाव से जुड़ा प्रतीकात्मक मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया का दृश्य। उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,193)
  • उधमसिंह नगर (1,269)
  • क्राइम (3,371)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (594)
  • देहरादून (10,580)
  • नैनीताल (6,252)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (993)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (393)
  • राष्ट्रीय (1,111)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (600)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित : बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी उत्तराखंड में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित : बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने रचा इतिहास : NSG टीम ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने रचा इतिहास : NSG टीम ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा रोजगार समाचार: उत्तराखंड कृषि विभाग में 90 पदों पर सीधी भर्ती, UKSSSC ने जारी की अधिसूचना रोजगार समाचार: उत्तराखंड कृषि विभाग में 90 पदों पर सीधी भर्ती, UKSSSC ने जारी की अधिसूचना उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना उत्तराखंड में तीन निकायों में चुनाव का ऐलान, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना