पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंहुचे मुनस्यारी ,जनता और जवानों से किया संवाद
Pithoragarh News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने जनता, जवानों और जनप्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद किया तथा क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री का मुनस्यारी हेलीपैड (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जीजीआईसी) पहुंचने पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
भव्य स्वागत के बीच मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में उपस्थित माताओं, बहनों और स्थानीय नागरिकों का अभिवादन किया। उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और कहा कि सरकार का उद्देश्य हर अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
सीएम धामी ने कहा, “राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध है। जनसेवा और सीमाओं की सुरक्षा — यही उत्तराखंड की असली पहचान है।”
इसके बाद मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी की 14वीं बटालियन मुनस्यारी पोस्ट का भ्रमण किया। जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री ने जवानों से मुलाकात कर कहा, “आपके अनुशासन और त्याग से देश सुरक्षित है।” उन्होंने जवानों को राज्य सरकार की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और आधारभूत जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कॉलेज के पुराने मित्रों से भी भेंट की। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए उनके साथ स्मृति स्वरूप सेल्फी खिंचवाई और उनके परिवारजनों के कुशलक्षेम की जानकारी ली।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट