पिथौरागढ़: पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त , चार घायल- ऐसे हुआ हादसा
पिथौरागढ़। गुरना मंदिर के पास पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू।
आज मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ द्वारा सूचित किया गया कि गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उपरोक्त सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पता चला कि उक्त वाहन UP21CN -6767 में 04 लोग सवार थे। जो मजदूरी जैसे दरी, मैट, आदि बनाने का कार्य करते है।
गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। जिससे वाहन में सवार लोग वाहन से छिटकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए।
एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान 04 लोग खाई में घायल अवस्था में दिखाई दिए। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया व उसके उपरांत सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।।
घायलों का विवरण :-
मोबीन पुत्र यासीन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर।
सुभान पुत्र दुलारी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर।
रब्बीन पुत्र इसलाम निवासी लालपुल मुरादाबाद।
यूनासिब उम्र 22 निवासी ग्राम फतेहपुर मुरादाबाद।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


