नैनीताल: हल्द्वानी से दिल्ली जा रही कार हादसे का शिकार, चार युवकों की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे से मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम, पांचों युवक आपस में घनिष्ठ दोस्त
नैनीताल। हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे नैनीताल जिले के युवकों की कार सोमवार सुबह मुरादाबाद के मुंडा पांडे क्षेत्र में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस भयावह हादसे ने उत्तराखंड के चार परिवारों में कोहराम मचा दिया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुई इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार हल्द्वानी निवासी चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।
प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज़ रफ्तार में थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार पर नियंत्रण खो गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42), भुवन भंडारी (37) और दयाल सिंह के रूप में की है। गंभीर रूप से घायल युवक यशदीप पांडे को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला और घायल को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि चार युवकों की मौत हुई और चालक यशदीप पांडे गंभीर रूप से घायल हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और घायल का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


