Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक, 9 ठिकाने तबाह, 100 से अधिक आतंकी ढेर
  • राष्ट्रीय
  • विदेश

Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक, 9 ठिकाने तबाह, 100 से अधिक आतंकी ढेर

Mohan Chandra Joshi May 7, 2025
ख़बर शेयर करें -

Operation Sindoor , Air Strike Pakistan: भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है। एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। सरकार ने बुधवार को एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमला किया गया। बयान में कहा गया है कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया।

आखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की।

इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इनमें लश्कर-ए-तैयबा के हाई वैल्यू टारगेट (HVT) हाफिज अब्दुल मलिक भी शामिल हैं। मलिक मुरिदके स्थित मरकज तैयबा एयर स्ट्राइक में मारा गया।

भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

सरकार ने एयर स्ट्राइक के 9:30 घंटे बाद जानकारी दी

सेना ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश विक्रम मिसरी और आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। सबसे पहले एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो प्ले किया गया। इसमें आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई दिखाई गई।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि रात 1:05 बजे और 1:30 बजे के बीच ऑपरेशन हुआ। पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे। इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए।

पीओके में मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर के सवाई नाला ट्रेनिंग सेंटर को सबसे पहले निशान बनाया गया। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली।
मुजफ्फराबाद का सैयदना बिलाल कैंप। यहां हथियार, विस्फोटक और जंगल सर्वाइवल की ट्रेनिंग दी जाती थी।
कोटली का लश्कर का गुरपुर कैंप। पूंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हमला करने वाले आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे।
भिम्बर का बरनाला कैंप। यहां हथियार चलाना सिखाया जाता है।
कोटली का अब्बास कैंप। यह एलओसी से 13 किमी दूर है। फिदायीन तैयार होते हैं।
सियालकोट का सरजल कैंप। मार्च 2025 में पुलिस जवानों की हत्या के आतंकवादियों को यहीं ट्रेन किया गया था।
सियालकोट का हिजबुल महमूना जाया कैंप। पठानकोट हमला यहीं प्लान किया गया।
मुरीदके ​​​​​​​ का मरकद तैयबा कैंप है। अजमल कसाब और डेविड कोलमैन हेडली यहीं ट्रेन हुए थे।।
मरकज सुभानअल्लाह भावलपुर जैश का हेडक्वार्टर था। रिक्रूटमेंट, ट्रेनिंग दी जाती थी। बड़े अफसर यहां आते थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, ‘पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शिकार लोगों को न्याय दिलाने के लिए लॉन्च किया गया। इस कार्रवाई में 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया और उन्हें बर्बाद किया गया।
भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के तहत आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। ये खास ध्यान दिया गया कि निर्दोष नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचे, इसलिए एजेंसियों के इनपुट पर खास ध्यान दिया गया। सवाईनाला कैंप पहला टारगेट है। ये लश्कर तैय्यबा का गढ़ था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया।
विक्रम मिसरी ने कहा, पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है। हमलावरों की पहचान भी हुई है। हमारी इंटेलिजेंस ने हमले में शामिल लोगों से जुड़ी जानकारी जुटा ली है। इस हमले का कनेक्शन पाकिस्तान से है। पाकिस्तान दुनियाभर में आतंकवादियों के लिए एक शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है। 22 अप्रैल को पहलगाम में बर्बरतापूर्वक हमला किया। इसमें वहां मौजूद लोगों को करीब से और परिवारों के सामने सिर पर गोली मारी गई। परिवार के सदस्यों को जानबूझकर आघात कराया गया। जम्मू कश्मीरी में पर्यटन बढ़ रहा था। पिछले साल सवा 2 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट कश्मीर आए थे। इस संघ राज्य क्षेत्र में विकास और प्रगति को नुकसान पहुंचाकर पिछड़ा रखने का उद्देश्य था। ये जम्मू-कश्मीर सहित भारत में सामुदायिक घटना कराने की कोशिश की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Air Strike Pakistan Featured Operation Sindoor Uttarakhand Morning post.com

Related Stories

राहुल गांधी की फाइल फोटो Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद तबाही का दृश्य Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल
  • दुर्घटना
  • विदेश

Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दृश्य Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता
  • दुर्घटना
  • विदेश

Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
CM पुष्कर सिंह धामी The Economic Times World Leaders Forum 2026 में संबोधित करते हुए Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश

  • डीएम विशाल मिश्रा बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (625)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,326)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,496)
  • खेल (363)
  • चंपावत (991)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (722)
  • देहरादून (11,155)
  • नैनीताल (6,499)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,172)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (516)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (928)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन