Uttarakhand Weather: वीकेंड पर आज और कल उत्तराखंड का मौसम, देखिए लेटेस्ट IMD Update

Uttarakhand Weather Today and Tomorrow (29-30 मार्च 2025): उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में बूंदाबांदी के बाद सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज से मौसम में बदलाव की संभावना है, अब प्रदेश भर में मौसम शुष्क हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वीकेंड पर आज 29 मार्च और कल 30 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में आज शनिवार 29 मार्च और कल रविवार 30 मार्च को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया दो दिन प्रदेश के सभी जिलों में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, वहीं मैदानी इलाकों में दिन में पछुआ गर्म हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। पहाड़ से मैदान तक चिलचिलाती धूप खिली रहेगी। विक्रम सिंह के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और कल देहरादून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं ,शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.8डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा ,मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा ,वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced Today and Tomorrow (29-30 मार्च 2025)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें