नैनीताल: आयुक्त के सख्त निर्देश पर अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, प्राधिकरण ने ध्वस्त किए अवैध कब्जे
खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा किए गए कब्जे हटाए, अभियान लगातार जारी रहेगा
नैनीताल, 2 अप्रैल 2026। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण ने खुर्पाताल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में खुर्पाताल भ्रमण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
सचिव विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि खुर्पाताल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी इसी क्षेत्र में कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


