हल्द्वानी – सीएम धामी के निर्देश पर घायल मेघा को एयरलिफ्ट कर भेजा एम्स ऋषिकेश
पिथौरागढ़ में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय मेघा को हेली एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स किया रेफर
Haldwani News: बीते दिनों पिथौरागढ़ में हुई दुर्घटना में 23 वर्षीय पिथौरागढ़ निवासी मेघा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। डॉक्टर के परामर्श के उपरांत मेघा को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजा गया। सुशीला तिवारी में उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर एम्स जाने की सलाह दी ।
जिसके उपरांत मुख्यमंत्री को उक्त मामले के संबंध में अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को घायल मेघा को हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन द्वारा नागरिक एवं एवं उड्डयन विभाग उत्तराखंड द्वारा उपलब्ध कराए गए हैलीकॉप्टर के माध्यम से घायल को एसटीएच हल्द्वानी से ऋषिकेश एम्स पंहुचाया गया। इससे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेयी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा एसटीएच जाकर घायल मेघा के स्वास्थ्य का हाल जाना तथा उसे गौलापार स्थित हैलीपैड पंहुचाया गया जहाँ से हैली सेवा से ऋषिकेश एम्स पंहुचाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार उनका स्वास्थ्य उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने नागरिक उड्डयन विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के प्रकरणों में अपरिहार्य कारणों से अगर एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है तो तत्काल हैलीसेवा उपलब्ध कराई जाय।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव