Haldwani: बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना जल्द जारी हो
वन अधिकार समिति और पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता ने संयुक्त रूप से सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
Haldwani News- वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता एवं पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आज सांसद अजय भट्ट को उनके हल्द्वानी स्थित निवास पर संयुक्त रूप से एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने संबंधी मुख्यमंत्री घोषणा निरस्त होने के उपरांत, अब वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए सामूहिक दावे को भी निरस्त किए जाने के प्रयासों पर कड़ी आपत्ति दर्ज की गई।
ज्ञापन में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत आपत्तियां लगाकर प्रस्ताव को पुनः परीक्षण हेतु निचली समितियों को भेज दिया गया है। इस संबंध में वन अधिकार समिति ने नियमानुसार राज्य निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है, किंतु आपत्ति दर्ज किए जाने के 60 दिन पूरे होने को है परन्तु इसके बावजूद अब तक मुख्य सचिव द्वारा किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामवासियों में गहरा रोष व्याप्त है।
शिष्टमंडल ने मांग की कि मुख्य सचिव स्तर पर शीघ्र सुनवाई सुनिश्चित की जाए तथा पूर्व जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की आख्या के आधार पर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने संबंधी अधिसूचना तत्काल जारी की जाए।
इस अवसर पर शिष्टमंडल में वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व सैनिक संगठन से कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन हीरा सिंह बिष्ट, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत नेगी एवं श्री दीपक जोशी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


