Uttarakhand : इस नगर पंचायत के अध्यक्ष ने दिया अचानक इस्तीफा
- Uttarakhand : इस नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां बेरीनाग के नगर पंचायत अध्यक्ष हेमं पंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

हेम पंत ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यो के लिए कई बार बजट की मांग करने के बावजूद भी उन्हें बजट नहीं दिया गया, लिहाजा वह अपने क्षेत्र का विकास कार्य कराने में सक्षम नहीं है। इसी वजह से आज उन्होंने जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के लिए उन्होंने क्रमिक अनशन तक करना पड़ा लेकिन उसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई लिहाजा अब त्याग पत्र देना ही एक विकल्प बचा है और उन्होंने जिलाधिकारी को त्यागपत्र सौंप दिया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


