Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को किया फ्लैग ऑफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण करते हुए कहा कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को नई गति देगा।
Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में शामिल होते हुए।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को फ्लैग ऑफ कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

ख़बर शेयर करें -

क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण, 27 राज्यों और 2 देशों से 900+ प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण; सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति

देहरादून, 23 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कहा कि कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास यह दर्शाता है कि देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। उन्होंने कहा कि आज यहां गूंज रहे युवाओं के कदम आने वाले समय में नीति घाटी की ऊंचाइयों पर इतिहास रचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हीट वेव अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर; हर अस्पताल में बनेंगे हीट स्ट्रोक रूम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि नीति घाटी जैसे दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में दौड़ने के लिए बुलंद हौंसला, हिमालय जैसा अडिग विश्वास और चुनौतियों को स्वीकार करने का साहस आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को देवभूमि उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता नया उत्तराखंड है। उन्होंने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन नए उत्तराखंड की शक्ति और सामर्थ्य के प्रदर्शन का प्रतीक बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: पहाड़ों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी जारी; सात जिलों में IMD अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन कि सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं, इस आयोजन के माध्यम से साकार हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 31 मई को नीति घाटी की पावन एवं दुर्गम धरती पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम उत्तराखंड के खेल एवं एडवेंचर टूरिज्म के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के 27 राज्यों और 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने इस महाआयोजन के लिए पंजीकरण कराया है, जो युवाओं में इस आयोजन के प्रति बढ़ते आकर्षण का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में 25 करोड़ की जमीन और वित्तीय धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, चर्चित भूमाफिया ठेकेदार धनंजय गिरी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया एवं राष्ट्रीय खेलों जैसे अभियानों के माध्यम से खेल और फिटनेस को जनआंदोलन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी उत्तराखंड को देश का अग्रणी एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ दौड़ में प्रतिभाग करें तथा सुरक्षित रूप से इसे पूर्ण कर 31 मई को नीति घाटी में नया इतिहास रचें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद नरेन्द्र भंडारी एवं अनेक प्रतिभागी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Adventure Sports Border Tourism CM Dhami Dehradun News Fit India Movement Niti Extreme Ultra Run 2026 Niti Valley Pushkar Singh Dhami Sports Tourism Ultra Marathon Uttarakhand News Uttarakhand Tourism

Related Stories

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बादल और बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी। उत्तराखंड वीकेंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में हवाओं के साथ बारिश के आसार, मैदानों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड वीकेंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में हवाओं के साथ बारिश के आसार, मैदानों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा

Mohan Chandra Joshi May 23, 2026
हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के बाद बादलों से घिरे पहाड़ और ठंडी हवाओं का दृश्य, श्रद्धालु मौसम का आनंद लेते हुए। Uttarakhand Weather: पहाड़ों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी जारी; सात जिलों में IMD अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी जारी; सात जिलों में IMD अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
हल्द्वानी में करोड़ों की जमीन और वित्तीय धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय गिरी। कुमाऊं में 25 करोड़ की जमीन और वित्तीय धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, चर्चित भूमाफिया ठेकेदार धनंजय गिरी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

कुमाऊं में 25 करोड़ की जमीन और वित्तीय धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, चर्चित भूमाफिया ठेकेदार धनंजय गिरी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
देहरादून में जिला प्रशासन द्वारा कैंसर पीड़ित विधवा महिला सुनीता कलवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते अधिकारी। इलाज, शिक्षा और आर्थिक मदद से बदल रहीं जिंदगियां: डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून प्रशासन की मानवीय पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

इलाज, शिक्षा और आर्थिक मदद से बदल रहीं जिंदगियां: डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून प्रशासन की मानवीय पहल

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
कालाढूंगी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी से हत्या के मामले में फरार इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी। हल्द्वानी: ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस की बड़ी सफलता, ₹25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस की बड़ी सफलता, ₹25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
रुद्रप्रयाग वन विभाग द्वारा ड्रोन निगरानी के माध्यम से वनाग्नि फैलाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई। उत्तराखंड: ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, रुद्रप्रयाग वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड: ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, रुद्रप्रयाग वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बादल और बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी। उत्तराखंड वीकेंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में हवाओं के साथ बारिश के आसार, मैदानों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड वीकेंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में हवाओं के साथ बारिश के आसार, मैदानों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में शामिल होते हुए। उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को किया फ्लैग ऑफ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को किया फ्लैग ऑफ

  • पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू Bank Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 635 पदों पर भर्ती शुरू
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    Bank Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 635 पदों पर भर्ती शुरू

  • हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के बाद बादलों से घिरे पहाड़ और ठंडी हवाओं का दृश्य, श्रद्धालु मौसम का आनंद लेते हुए। Uttarakhand Weather: पहाड़ों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी जारी; सात जिलों में IMD अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: पहाड़ों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी जारी; सात जिलों में IMD अलर्ट

  • हल्द्वानी में करोड़ों की जमीन और वित्तीय धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय गिरी। कुमाऊं में 25 करोड़ की जमीन और वित्तीय धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, चर्चित भूमाफिया ठेकेदार धनंजय गिरी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    कुमाऊं में 25 करोड़ की जमीन और वित्तीय धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, चर्चित भूमाफिया ठेकेदार धनंजय गिरी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,152)
  • उधमसिंह नगर (1,266)
  • क्राइम (3,364)
  • खेल (351)
  • चंपावत (937)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (592)
  • देहरादून (10,567)
  • नैनीताल (6,238)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (989)
  • यात्रा (386)
  • राजनीति (391)
  • राष्ट्रीय (1,107)
  • रुद्रप्रयाग (694)
  • रोजगार (481)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (599)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,337)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड वीकेंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में हवाओं के साथ बारिश के आसार, मैदानों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा उत्तराखंड वीकेंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में हवाओं के साथ बारिश के आसार, मैदानों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को किया फ्लैग ऑफ उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: सीएम धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को किया फ्लैग ऑफ Bank Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 635 पदों पर भर्ती शुरू Bank Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 635 पदों पर भर्ती शुरू Uttarakhand Weather: पहाड़ों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी जारी; सात जिलों में IMD अलर्ट Uttarakhand Weather: पहाड़ों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी जारी; सात जिलों में IMD अलर्ट कुमाऊं में 25 करोड़ की जमीन और वित्तीय धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, चर्चित भूमाफिया ठेकेदार धनंजय गिरी गिरफ्तार कुमाऊं में 25 करोड़ की जमीन और वित्तीय धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, चर्चित भूमाफिया ठेकेदार धनंजय गिरी गिरफ्तार