National Games: 38वें राष्ट्रीय खेल में बड़ी पहल, कोर टीम और वालंटियर्स के साथ दर्शक भी चलेंगे साइकिल से
साइकिल सुविधा से 38वें राष्ट्रीय खेल को मिलेगा नया आयाम
उद्देश्य
प्रदूषण को कम करना है, लोगों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से 38वें राष्ट्रीय खेल को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद बनाने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोर टीम, वॉलंटियर और दर्शकों के लिए साइकिल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल प्रदूषण को कम करना है, बल्कि लोगों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।
इस सुविधा के माध्यम से दर्शक और वॉलंटियर खेल परिसर के विभिन्न स्थलों तक साइकिल के माध्यम से आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे ट्रैफिक और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। यह उत्तराखंड सरकार की पर्यावरण संरक्षण की नीति को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सुचारू रूप से आयोजित करने और खिलाड़ियों व दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस पहल से न केवल राष्ट्रीय खेल को एक नया रूप मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड को पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद खेल आयोजनों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी।
उत्तराखंड सरकार का यह अभिनव प्रयास खेलों के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


