नैनीताल: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , चालक की दर्दनाक मौत
- नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र लेटी बुंगा में दर्दनाक हादसा

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में दर्दनाक हादसा गहरी खाई में गिरी कार चालक की मौत। दूरस्थ क्षेत्र लेटी बुंगा में एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक मुताबिक हादसा नैनीताल के लेटी बुंगा क्षेत्र में हुआ जहां एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. स्थानीय लोगों ने दोपहर में कार खाई में गिरने की सूचना मुक्तेश्वर पुलिस को दी सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची जहां टीम ने कड़ी मशक्कत कर खाई से शव को बाहर निकाला।
मृतक की शिनाख्त स्थानीय निवासी डूंगर सिंह नयाल के रूप में हुई है जो भाटलिया क्षेत्र में शराब की दुकान का सेल्समैन बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक मृतक डूंगर सिंह देर रात दुकान बंद कर घर को जा रहा था कि इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी स्थानीय लोगों के माध्यम से घटना का पता आज दोपहर को लगा जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


