नैनीताल: यहां होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस
मृतक महिला का पति फरार, हत्या की आशंका
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल से बडी खबर सामने आ रही है। कि यहां होटल में रुकी एक महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव होटल के कमरे में मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। होटल के आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। महिला नोएडा निवासी बताई जा रही है जो मल्लीताल स्थित होटल में रुकी थी। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नोएडा से नैनीताल भ्रमण करने के लिए दो कपल पहुंचे। उन्होंने दो कमरे मल्लीताल स्थित होटल में बुक किए। मंगलवार को सुबह को दूसरे कमरे में ठहरे साथ वालो ने जब दूसरे कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की नग्न अवस्था में लाश पड़ी हुई थी और उसका पति ऋषभ कमरे से गायब था। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों को एकत्र करेगी। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


