नैनीताल: दिल्ली की युवती से टैक्सी चालक ने की हैवानियत की कोशिश, जंगल में बिताई पूरी रात
पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक युवती ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत एक टैक्सी चालक ने उसे अपहरण कर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर चालक ने मारपीट भी की। डर के मारे युवती ने पूरी रात जंगल में बिताई और सुबह एक स्थानीय महिला की मदद से पुलिस तक पहुंची।
युवती ने हल्द्वानी से नैनीताल आने के दौरान बताया कि टैक्सी चालक ने उसे हाईवे की बजाय आड़ूखान जाने वाली लिंक रोड की ओर मोड़ा और कार रोक दी। इसके बाद चालक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू की। युवती ने विरोध किया तो मारपीट की। भयभीत युवती जंगल की ओर भाग गई, जिसके बाद चालक फरार हो गया।
सुबह स्थानीय महिला ने युवती को पुलिस थाने पहुंचाया। एसओ मनोज नयाल, एसआई बबिता और एसआई सतीश उपाध्याय ने युवती की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का बीडी पांडे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है और पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


