नैनीताल: रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने फहराया तिरंगा
नैनीताल। 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन नैनीताल में ध्वजारोहण करते हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता व अखंडता को बरकरार रखने के शपथ दिलाने के साथ विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा पदक सम्मान चिन्ह सहित अन्य विभिन्न सेवाओ से सम्मानित उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल देवेंद्र पींचा भी उपस्थित रहे।

बताते चले कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान चलाये गये अभियान “मिशन हौसला” में विशिष्ठ कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए जनपद नैनीताल से निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी,उप निरीक्षक नंदन रावत, उपनिरीक्षक भगवान सिंह, उप निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक अभिसूचना प्रभात आगरी, उप निरीक्षक अभिसूचना शकील अहमद, आरक्षी जल पुलिस सुमित चौधरी, आरक्षी सुबोध चंद्र, आरक्षी शिवराज राणा, आरक्षी बंशीधर जोशी, फायरमैन नरेंद्र सिंह मेहता, आरक्षी अभिसूचना जयपाल सिंह सेवा आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से मुख्य आरक्षी विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस पुष्पा यादव, विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (कुंभ मेला 2021 हरिद्वार में ड्यूटी के दौरान विशिष्ट कार्य हेतु) निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल राजकुमार बिष्ट, विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (कानून व्यवस्था इत्यादि अन्य प्रकरणों में विशिष्ट सेवा हेतु) उपनिरीक्षक दिनेश नाथ महंत, निरीक्षक अबुल कलाम, एचसीपी दीपक अरोड़ा, आरक्षी जितेंद्र कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत किया गया।

वही बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी डॉ. जगदीश चंद्र एवं जनपद के समस्त थाना/चौकी/शाखाओं में राष्ट्रीय सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें