नैनीताल – एसएसपी ने किए 15 पुलिस अधिकारियों के तबादले , बदल गए कई थाना- चौकी प्रभारी

Nainital News: नैनीताल जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने गुरुवार देर रात को निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षक स्तर के कुल 15 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार, निरीक्षक ललिता पाण्डेय को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर एएचटीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक विपिन चंद्र पाण्डेय को सम्मन सेल/सीसीटीएनएस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्ष स्तर पर भी व्यापक बदलाव करते हुए दीपक सिंह बिष्ट को काठगोदाम से हटाकर लालकुआं भेजा गया है, जबकि पंकज जोशी को कालाढूंगी से स्थानांतरित कर काठगोदाम की कमान सौंपी गई है। विजय मेहता अब मुखानी से कालाढूंगी थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी क्रम में दिनेश चंद्र जोशी को मंगल पड़ाव से स्थानांतरित कर मुखानी थाने का प्रभार सौंपा गया है और गौरव जोशी अब हल्द्वानी थाना छोड़कर चौकी मंगल पड़ाव की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं जगदीप नेगी को टीपीनगर से स्थानांतरित कर मुक्तेश्वर थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्थानांतरण सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं जिनमें चौकी खैड़ा, कुँवरपुर, कैंची, थाना तल्लीताल और बेतालघाट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस लाइन से मैदान में लौटे इन अधिकारियों को क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की चुनौती दी गई है।
देखिए सूची:—-
1- निरीक्षक ललिता पाण्डेय
पुलिस लाईन से प्रभारी ए0एच0टी0यू0
2- निरीक्षक विपिन चन्द्र पाण्डेय पुलिस लाईन से प्रभारी सम्मन सेल / सीसीटीएनएस
3- उ0नि0 दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम से व0उ0नि0 लालकुआ
4- उ0नि0 पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी से
थानाध्यक्ष काठगोदाम
5- उ0नि0 विजय मेहता
थानाध्यक्ष मुखानी से
थानाध्यक्ष कालाढूंगी
6- उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी
प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से
थानाध्यक्ष मुखानी
7- उ0नि0 गौरव जोशी थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव
8- उ0नि0 जगदीप नेगी
प्रभारी चौकी टीपीनगर से
थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर
9- उ0नि0 मनोज कुमार
प्रभारी चौकी खेड़ा से प्रभारी चौकी टीपीनगर
10- उ0नि0 रजत सिंह कसाना प्रभारी सम्मन सेल / सीसीटीएनएस से प्रभारी चौकी खैड़ा
11- उ0नि0 महेन्द्रराज सिंह
पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी कुँवरपुर
12- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा
पुलिस लाईन से थाना तल्लीताल
13- अ0उ0नि0 नवीन चन्द्र सौराड़ी पुलिस लाईन से थाना बेतालघाट
14- अ0उ0नि0 उदय सिंह राणा पुलिस लाईन से थाना तल्लीताल
15- अ0उ0नि0 विजय कुमार
पुलिस लाईन से चौकी कैंची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें