नैनीताल- जिलाधिकारी के निर्देश पर सार्वजनिक शौचालय को मिलेगा व्यवसायिक रूप
- सतत विकास का नमूना पेश करेगा भटेलिया, मुक्तेश्वर का सार्वजनिक शौचालय
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सार्वजनिक शौचालय को व्यावसायिक रूप देकर सतत विकास का नमूना पेश किया है। शौचालय का डिज़ाइन इस प्रकार का है कि वह पर्यटको व राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। और सार्वजनिक शौचालय को डबल स्टोरी बनाकर उसको व्यावसायिक रूप देकर एक ओर जहां शौचालय मेंटेन की समस्या से निजात मिलेगा वहीं दूसरी ओर संचालक की आर्थिक भी सशक्त होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग के सौजन्य से लगभग रुपये 38 लाख की लागत से इसे निर्मित किया जा रहा है। पारंपरिक कला व ब्रिटिश कालीन कला के मिश्रण से सार्वजनिक शौचालय व व्यवासिके आउटलेट निर्मित किया गया है। मुक्तेश्वर के भटेलिया में नीचे सार्वजनिक शौचालय व ऊपर व्यावसायिक आउटलेट निर्मित किया गया है जो कि एक साथ काम करेंगे। सार्वजनिक शौचालय में हाइजीन व सफाई व्यवस्था बनी रहे इसके इंसेंटिव के रूप मे संचालक कर्ता को व्यावसायिक आउटलेट भी दिया जाएगा।

इस मॉडल को किफायती दाम के साथ ही आकर्षक भी बनाया गया हैं। इसमें पत्थर की दीवार, लकड़ी का फ्लोर व टिन से रूफ निर्मित की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


