Nainital News: बदरीनाथ धाम के लिए बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना
शनिवार को डीटीडीओ अतुल भंडारी ने पर्यटक आवास गृह सूखाताल से हरी झण्डी दिखा कर दल रवाना किया
नैनीताल। दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए दूसरा दल रवाना हुआ। जिसमें 32 यात्री है। चार दिवसीय यात्रा नैनीताल से प्रारम्भ होकर कालेश्वर_बद्रीनाथ वापस कर्णप्रयाग-नैनीताल लौटेगी।
बता दें कि इससे पूर्व विगत 8 नवंबर को 29 यात्रियों का पहला दल बदरीनाथ के लिए रवाना हो चुका है।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग से चन्दन सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशानिक अधिकारी, नैनीताल, श्री भी० गफ्फार एवं प्रभारी पर्यटक आवास गृह सुखाताल के प्रकाश मेहरा एवं निगम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि प्रदेश की सरकार की महत्वाकांक्षी मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य 60 वर्ष की आयु पार कर चुके आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग लोगों जो कि धामों की यात्रा से वंचित रह जाते हैं, उन्हें यात्रा का अवसर प्रदान करना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Assembly Election: पांच राज्यों में चुनावी रण तैयार, चुनाव आयोग ने जारी किया विधानसभा चुनाव कार्यक्रम