नैनीताल: हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती पर दुग्ध संघ ने दी श्रद्धांजलि, 3500 किट वितरित
दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित, डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब में भव्य रूप से किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत एवं अध्यक्ष मुकेश बोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिला योजना के तहत स्वच्छ दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 3500 किट वितरित की गईं। साथ ही दुग्ध उपार्जन एवं विपणन को लेकर जनजागरूकता गोष्ठी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में 78 लाभार्थियों को कुल 1 लाख 17 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सरिता आर्या ने पशुपालकों को जंगली जानवरों से पशुओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है।
अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने संबोधन में बताया कि बीते 18 महीनों में दूध मूल्य में 13 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके लिए उन्होंने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डेयरी क्षेत्र को लगातार सशक्त किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि साइलेज अनुदान को 30 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ तथा दुग्ध प्रोत्साहन राशि को 30 करोड़ से बढ़ाकर 35 करोड़ किए जाने से दुग्ध उत्पादकों में उत्साह है। इससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आंचल ब्रांड के दुग्ध उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग की अपील की।
कार्यक्रम में दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: सीएम धामी ने शहद उत्पादन का किया अवलोकन, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
देहरादून: सीएम धामी ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण