नैनीताल: लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी नई पहचान—आयुक्त दीपक रावत
Nainital News- नैनीताल के चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में शुक्रवार से नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया है। आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने इसका उद्घाटन किया।

15 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में देश विदेश के लेखकों, रचनाकारों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर साहित्यकार पुष्पेश पंत कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत समेत अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही चारखेत जैसे पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जहॉं एक ओर नए लेखकों और विचारकों से भी मिलने का अवसर यहॉं के लोगों को मिलेगा वहीं युवाओं को को साहित्य, लेखन, विचार में लाभ व प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक फिल्मकार इंद्रजीत पंत द्वारा राजुला मालूशाही फिल्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उसपर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर देश विदेश से आए लेखक, साहित्यकार, विचारक,फिल्मकार आदि उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


