Nainital News: लेक ब्रिज चुंगी निविदा की निष्पक्ष जांच के आदेश, डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लेक ब्रिज चुंगी निविदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की।
जनविरोध के बीच डीएम का बड़ा फैसला, दो सप्ताह में निष्कर्षों सहित जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
नैनीताल, 20 जुलाई 2026: जिलाधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि विभिन्न सूचना स्रोतों से ज्ञात कराया गया है कि नगर पालिका परिषद्, नैनीताल द्वारा लेक ब्रिज चुंगी के सम्बन्ध में की गई निविदा का जनमानस द्वारा विरोध किया जा रहा है।
*जिलाधिकारी द्वारा उक्त के मद्देनजर जनभावनाओं और विरोध प्रदर्शनों का संज्ञान लेते हुए प्रकरण में निष्पक्ष जाँच किये जाने हेतु जाँच समिति का गठन किया गया है। जांच समिति में उप जिलाधिकारी, नैनीताल, उप निदेशक, वित्त, डॉ. आर. एस. टोलिया, उत्तराखण्ड प्रशासन आकदमी, नैनीताल तथा अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, नैनीताल को रखा गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के क्रम में जाँच समिति द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर जाँच की जाएगी, जिसमें
तकनीकी निविदा अधिप्राप्ति नियमावली के आलोक में सम्पन्न हुई?
तकनीकी निविदा सेवा शर्तों, नियमों, प्रकियाओं के आलोक में सम्पन्न हुई?
क्या नगर पालिका की बोर्ड बैठक नगर पालिका परिषद् अधिनियम 1916 की धारा 96 के प्रावधानों के अनुरूप हुई?
उक्त आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने जाँच समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह उक्त प्रकरण की जाँच कर दो सप्ताह में जाँच रिपोर्ट पूर्ण निष्कर्षों सहित उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


