नैनीताल- यहां किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म , दोनों आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल। यहां भीमताल कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की करवाई की है।
रविवार शाम पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भवाली और भीमताल कोतवाली क्षेत्र के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर देर शाम कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र निवासी एक किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पूरे मामले में थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है । पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कमलेश और विनय कुमार के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


