नैनीताल: इंटरनेट- एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जागरुक किया
Nainital News- Safer Internet Day 2026, सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत मंगलवार को विकास भवन भीमताल में जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र नैनीताल द्वारा एक जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पांडे द्वारा भी इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग हेतु प्रमुख साइबर खतरों और निवारण तकनीकों के बारे में उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करने और नागरिकों के बीच एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करने के बारे में बताया गया।
कार्यशाला में अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नैनीताल, तिलोत्मा यादव द्वारा बताया कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए इंटरनेट और एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, सुरक्षित इंटरनेट दिवस “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” थीम के तहत मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार बैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया |
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


