Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल आएंगे नैनीताल ,पढ़िए कार्यक्रम
नैनीताल। दिनाँक 06 अक्टूबर का मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनाँक 06 अक्टूबर को प्रातः 09:50 मिनट पर जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 10:55 मिनट पर कैलाखान हैलीपैड, नैनीताल पहुचेंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। मध्यान्ह 12:00 बजे माननीय केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग करेंगे।
इसके पश्चात जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तत्पश्चात सांय 04:30 बजे कैलाखान हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


