Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital: कैंची धाम मेला , बाबा नीम करौली के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: कैंची धाम मेला , बाबा नीम करौली के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Mohan Chandra Joshi June 15, 2022
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। कैंची धाम में प्रतिष्ठा दिवस पर आयोजित मेले में खासी भीङ उमङ रही है। सुबह 4 बजे से ही बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए लोगों की लाइन लग गई थी । कोरोना के चलते दो साल से प्रभावित कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार फिर मेले का आयोजन किया जा रहा है। कैंची में 15 जून यानी आज धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। बाबा के दर्शन और प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।

भारी भीङ के चलते सुबह से ही भीमताल-भवाली मार्ग पर जाम लग गया था। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। मंदिर प्रबंधकों के मुताबिक दोपहर बारह बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह, डा जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद शाह सुबह से ही कैंची धाम में जमे हुए है। सुबह 4:00 बजे से मंदिर में भक्तजनों की भीड़ जुटने शुरू हो गई थी बाबा के जयकारे के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे इस बार पुलिस प्रशासन ने भवाली से आगे जाने के लिए सटल बस सेवा लगाई है लोग अपने वाहनों को भवानी पार्किंग में खड़ा कर सटल से कैची मंदिर जा रहे थे इसके अलावा दो पहिया वाहनों को मंदिर से कुछ दूरी पर खड़ा किया गया था l

पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते कैची मेला नहीं हो पाया था जिसके चलते इस बार दो लाख से अधिक की संख्या में भक्त जनों की आने की संभावना जताई गई है आज सुबह से भवाली में जाम लगा जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी लोग भवाली से पैदल कैची पहुंच रहे थे बाबा के दर्शनों को मंदिर के बाहर 1 किलोमीटर की लंबी लाइन लगी हुई थी हर कोई बाबा के दर्शनों को बेताब था देश के कोने कोने से भक्तजन बाबा के दर्शनों को कैंची मंदिर पहुंचे थे जिला व पुलिस प्रशासन ने कैची मेले की तैयारियों को लेकर एक माह पहले से कसरत शुरू कर दी थी कैची से लेकर भवाली तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar: देवभूमि ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने चरण प्रक्षालन कर किया सम्मान

बाबा नीम करोली जी के चमत्कार

बाबा नीम करोली एक चमत्कारिक बाबा थे। उनके भक्त उन्हें हनुमानजी का अवतार मानते हैं। वे एक सीधे सादे सरल व्यक्ति थे। उनके संबंध में कई तरह के चमत्कारिक किस्से बताए जाते हैं। आओ जानते हैं बाबा नीम करोली जी के संबंध में 10 रोचक बातें।

नीम करोली बाबा का वास्तविक नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था। उत्तरप्रदेश के अकबरपुर गांव में उनका जन्म 1900 के आसपास हुआ था। 17 वर्ष की उम्र में ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हो गई थी। उनके पिता का नाम दुर्गा प्रसाद शर्मा था। 11 वर्ष की उम्र में ही बाबा का विवाह हो गया था।
1958 में बाबा ने अपने घर को त्याग दिया और पूरे उत्तर भारत में साधुओं की भांति विचरण करने लगे थे। उस दौरान लक्ष्मण दास, हांडी वाले बाबा और तिकोनिया वाले बाबा सहित वे कई नामों से जाने जाते थे। गुजरात के ववानिया मोरबी में तपस्या की तो वहां उन्हें तलईया बाबा के नाम से पुकारते लगे थे।
एक बार बाबा फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट में सफर कर रहे थे। जब टिकट चेकर आया तो बाबा के पास टिकट नहीं था। तब बाबा को अगले स्टेशन ‘नीब करोली’ में ट्रेन से उतार दिया गया। बाबा थोड़ी दूर पर ही अपना चिमटा धरती में गाड़कर बैठ गए। ऑफिशल्स ने ट्रेन को चलाने का आर्डर दिया और गार्ड ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, परंतु ट्रेन एक इंच भी अपनी जगह से नहीं हिली। बहुत प्रयास करने के बाद भी जब ट्रेन नहीं चली तो लोकल मजिस्ट्रेट जो बाबा को जानता था उसने ऑफिशल्स को बाबा से माफी मांगने और उन्हें सम्मान पूर्वक अंदर लाने को कहा। ट्रेन में सवार अन्य लोगों ने भी मजिस्ट्रेड का समर्थन किया। ऑफिशल्स ने बाबा से माफी मांगी और उन्हें ससम्मान ट्रेन में बैठाया। बाबा के ट्रेन में बैठते ही ट्रेन चल पड़ी। तभी से बाबा का नाम नीम करोली पड़ गया। नीम करोली वाले बाबा के सैंकड़ों चमत्कार के किस्से हैं।
उत्तराखंड के नैनीताल के पास कैंची धाम में बाबा नीम करौली 1961 में पहली बार यहां आए और उन्होंने अपने पुराने मित्र पूर्णानंद जी के साथ मिलकर यहां आश्रम बनाने का विचार किया था। बाबा नीम करौली ने इस आश्रम की स्थापना 1964 में की थी।
नीम करोली बाबा का समाधि स्थल नैनीताल के पास पंतनगर में है। यह एक ऐसी जगह है जहां कोई भी मुराद लेकर जाए तो वह खाली हाथ नहीं लौटता। यहां बाबा का समाधि स्थल भी है। यहां यहां बाबा नीम करौली की भी एक भव्य मूर्ति स्थापित की गयी है। यहां हनुमानजी की मूर्ति भी है।
नीम करोली बाबा के भक्तों में एप्पल के मालिक स्टीव जॉब्स फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्क और हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स का नाम लिया जाता है। कहा जाता है कि इस धाम की यात्रा करके उनका जीवन बदल गया।
15 जून को देवभूमि कैंची धाम में मेले का आयोजन होता है और यहां पर देश-विदेश से बाबा नीम करौली के भक्त आते हैं। इस धाम में बाबा नीम करौली को भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है। देश-विदेश से हजारों भक्त यहां हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। बाबा के भक्तों ने इस स्थान पर हनुमान का भव्य मन्दिर बनवाया। यहां 5 देवी-देवताओं के मंदिर हैं। इनमें हनुमानजी का भी एक मंदिर है। बाबा नीम करोली हनुमानजी के परम भक्त थे और उन्होंने देशभर में हनुमानजी के कई मंदिर बनवाए थे।
रिचर्ड एलपर्ट (रामदास) ने नीम करोली बाबा के चमत्कारों पर श्मिरेकल ऑफ़ लवश् नामक एक किताब लिखी इसी में बुलेटप्रूफ कंबलश् नाम से एक घटना का जिक्र है। बाबा हमेशा कंबल ही ओड़ा करते थे। आज भी लोग जब उनके मंदिर जाते हैं तो उन्हें कंबल भेंट करते हैं।
बाबा नीम करौली महाराज के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। ज्येष्ठ पुत्र अनेक सिंह अपने परिवार के साथ भोपाल में रहते हैं। जबकि कनिष्ठ पुत्र धर्म नारायण शर्मा वन विभाग में रेंजर के पद पर रहे थे। हाल ही में उनका निधन हो गया है।
उन्होंने अपने शरीर का त्याग 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में किया था। बताया जाता है कि बाबा के आश्रम में सबसे ज्यादा अमेरिकी ही आते हैं। आश्रम पहाड़ी इलाके में देवदार के पेड़ों के बीच स्थित है

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Nainital: कैंची धाम मेला Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज-येलो अलर्ट के बीच बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा 5 अगस्त को स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज-येलो अलर्ट के बीच बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील

  • हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  • महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

  • राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

  • देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,010)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (10,998)
  • नैनीताल (6,427)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (973)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,123)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (630)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा