Nainital: BJP का बागियों पर बड़ा एक्शन , 6 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अनुमति एवं जिला प्रभारी कैलाश शर्मा से विचार विमर्श के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छह नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है।
नगर निकाय चुनाव 2025 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियो के खिलाफ चुनाव लड़ने वालो की सूची निम्नवत है।
नगर निगम हल्द्वानी
- भुवन पाण्डे
- मनोज कुमार आर्या
नगर पंचायत लालकुआं
- सुरेन्द्र लोटनी
नगर पालिका कालाढूंगी
पुष्कर कत्यूरा
- रेखा कत्यूरा
नगर पालिका रामनगर
- नरेन्द्र शर्मा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें