नैनीताल: बड़ा हादसा, पर्यटकों की कार खाई में गिरी , एक की मौत , चार घायल
 
                SDRF पुलिस ने चलाया राहत और बचाव अभियान
Nainital News- उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है , यहां नैनीताल के रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास लखनऊ के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे।
घटना बुधवार देर रात की लगभग 12 के करीब हुई है। सभी लोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के रहने वाले थे। घायल लोगों को पुलिस द्वारा हल्द्वानी हायर सेंटर में रेफर किया है।
देर रात बजे हुई हुई घटना नैनीताल आपदा प्रबंधन के द्वारा देर रात 12 बजे एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही SDRF टीम अपर उप निरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।
गहरी खाई होने के कारण घायल लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वही रात के समय अंधेरे के कारण भी रेस्क्यू ऑपरेशन भी काफी समस्या आई।
चार घायल लोगों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया
रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में आई दिक्कत SDRF द्वारा बताया गया कि वाहन रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे। तीन व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
रात के अंधेरे और विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया। जिनको एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को खाई से निकालकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।
घायल
मृदुल गुप्ता (29) पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ
रोहन अरोड़ा (29) पुत्र महेश अरोड़ा निवासी निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ
तुषार तिवारी (28) पुत्र राजेश तिवारी निवासी अर्जुन नगर आलमबाग लखनऊ
सुमित गुप्ता (27) पुत्र दीप चंद्र गुप्ता निवासी कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ
मृतक
आदित्य शुक्ला (29) पुत्र स्व. मनोज कुमार निवासी कैलाशपुरी नियर इको गार्डन आलमबाग लखनऊ
 
 
 
 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



 
                                                          
                                                          
                                                          
                                                          
                                                         