Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • Nainital: भीमताल बस हादसा अपडेट, 4 यात्रियों की मौत ,25 गंभीर घायल .. सीएम धामी ने जताया दुख
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital: भीमताल बस हादसा अपडेट, 4 यात्रियों की मौत ,25 गंभीर घायल .. सीएम धामी ने जताया दुख

Mohan Chandra Joshi December 25, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भीमताल बस हादसे में जताया गहरा दुःख

रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस प्रशासन की मदद करने पर स्थानीय लोगों के प्रयास को मुख्यमंत्री ने सराहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों का प्राथमिकता के आधार पर उपचार के दिए निर्देश

भीमताल बस हादसे के 24 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में किया गया भर्ती, प्रभारी मंत्री रेखा आर्य एवं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जाना हाल-चाल

घायलों के बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश से एक डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ भी बुलाया गया

Haldwani News: बुधवार को अपराह्न 01:30 पर जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को डी०सी०आर० से प्राप्त सूचना के अनुसार भीमताल -हल्द्वानी मोटरमार्ग में आमडाली के समीप 01 रोड़वेज बस संख्या यू0 के0-07 पी.ए. 2822 जोकि पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी, के सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
प्रथम दृष्टया वाहन चालक द्वारा अन्य वाहन को पास देने के दौरान वाहन अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होना ज्ञात हुआ है। परिचालन केन्द्र द्वारा राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों, एस०डी०आर०एफ० टीम प्रभारी, राजभवन एवं खैरना एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल को घटना के बारे में अवगत कराते हुए राहत व बचाव दलों एवं चिकित्सकीय टीमों व एम्बुलेस को घटना पर रवाना होने हेतु सूचित किया गया। स्थल पर थाना पुलिस-भीमताल, भवाली, काठगोदाम से पुलिस बल, प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम, फायर नियंत्रण विभाग-नैनीताल, भीमताल व हल्द्वानी एवं एस०डी०आर०एफ० की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घटना स्थल पर 04, 108 एम्बुलेंस एवं 15-16 निजी एम्बुलेन्सों को हल्द्वानी से एवं 01 एम्बुलेन्स सी०एच०सी० भीमताल मय मैडिकल टीम के साथ रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश

प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त रोड़वेज बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी। बस में कुल 29 यात्री सवार थे। उक्त दुर्घटना में दुर्घटनास्थल पर ही 04 व्यक्तियों की मृत्यु होने एवं 24 गम्भीर घायलों को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सी.एच.सी. भीमताल के 05 चिकित्सकों द्वारा चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के उपरान्त एम्बुलेन्स के माध्यम से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल एवं 01 गम्भीर घायल को कृष्णा चिकित्सालय में एडमिट किया गया है। मृतकों में 01 बच्चा उम्र 12 वर्ष लगभाग, एक महिला उम्र 40-45 वर्ष, तथा 02 पुरुष उम्र क्रमशः 45 एवं 60 वर्ष लगभग है। सी.एच.सी., भीमताल में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी, नैनीताल के पर्यवेक्षण में घायलों को उपचारित एवं रेफर किया गया। नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती घायलों के उपचार हेतु समन्वय किया जा रहा है। अत्यधिक गम्भीर घायलों को उपचारित करने हेतु एम्स, ऋषिकेश से ट्रामा विशेषज्ञों की 02 सदस्यीय टीम हल्द्वानी पहुंच रही है। सी.एच.सी., भीमताल में मृतकों के शव-परीक्षण (Post-mortem) की कार्यवाही की जा रही है। समस्त प्रशासन, पुलिस व सीनीय लोगों के समंकित प्रयास से अपरान्ह 03:00 बजे तक रेस्क्यू के कार्य पूर्ण कर लिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश

उक्त घटना में राहत व बचाव कार्यों में मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल, ज्वांइट मजिस्ट्रेट, नैनीताल, नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी, धारी, तहसीलदार नैनीताल व धारी, पुलिस अधीक्षक, नैनीताल, व पुलिस उपाधीक्षक, भवाली, एस.डी.आर.एफ., अग्निशमन विभाग, भीमताल, नैनीताल व हल्द्वानी के साथ-साथ थाना भीमताल, भवाली व काठगोदाम की पुलिस टीमों एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल, सी.एच.सी. भीमताल के चिकित्सकों के सथ-साथ चिकित्कसीय टीमों / एम्बुलेंस के द्वारा राहत व बचाव कार्य किये गये।

प्रशासन के निर्देशों पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज द्वारा सीलीय निरीक्षण कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा वाहन दुर्घटना में मृतकों / घायलों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।

अस्पताल पहुंचकर मंत्री रेखा आर्या ने जाना घायलों का हाल

हल्द्वानी 25 दिसंबर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल अल्मोड़ा हाइवे पर हुए बस हादसे के घायलों का हाल-चाल जाना । उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर और त्वरित इलाज देने के लिए निर्देशित भी किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को हल्द्वानी में थी और वहां से रुद्रपुर के लिए रवाना होते समय उन्हें इस बस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद वे अपना दौरा बीच में रोक कर सीधे राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंची । यहां उन्होंने 10- 12 मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । उन्होंने चिकित्सकों की टीम से सभी घायलों का उचित इलाज करने का निर्देश भी दिया । मंत्री ने कहा कि घायलों के परिजनों को उनके बारे में तुरंत सूचना और उनकी स्थिति के बारे में अपडेट करने की व्यवस्था भी की जाए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों की प्रति पूरी संवेदना है और सरकार हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राथमिकता उपचार के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के अनुसार कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने भीमताल बस हादसे में घायल यात्रियों का हाल-चाल जानते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य और MS को सभी घायलों का प्राथमिकता के आधार पर उपचार करने के निर्देश दिए। साथी बताया कि एम्स के एक डॉक्टर और दो नर्सिंग स्टाफ भी हल्द्वानी आ गया है जो की घायलों के उपचार में मदद करेगा।

कमिश्नर दीपक रावत ने बताया ऋषिकेश एम्स के ट्रामा सेंटर से एक एक्सपर्ट डॉक्टर को भी हल्द्वानी भेजा गया है। बेहतर सुविधा देने की अगर जरूरत पड़े तो उनकी मदद ली जाएगी या हायर सेंटर भी रेफर किया जाएगा।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital Road Accident News Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर नैनीताल न्यूज

Related Stories

गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते डीएम ललित मोहन रयाल। हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
देहरादून में यूजेवीएन लिमिटेड की निदेशक मंडल की बैठक के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एवं अधिकारी। देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन पीएम गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन करते हुए। देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

  • मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

  • स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते डीएम ललित मोहन रयाल। हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश

  • देहरादून में यूजेवीएन लिमिटेड की निदेशक मंडल की बैठक के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन एवं अधिकारी। देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी

  • सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,641)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,418)
  • खेल (357)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (649)
  • देहरादून (10,799)
  • नैनीताल (6,351)
  • पर्यटन (209)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,054)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (499)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश हल्द्वानी: अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ेगी, डेंगू नियंत्रण और अस्पतालों के लिए डीएम के बड़े निर्देश देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड के बड़े फैसले, 2026-27 के बजट को मंजूरी; उपनल कार्मिकों के समान वेतन प्रस्ताव को हरी झंडी उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश