नैनीताल: बोगनवेलिया के फूलों से महकेंगी भीमताल और सातताल झीलें, 3000 पौधों से होगा सौंदर्यीकरण
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर सौंदर्यीकरण की तैयारी तेज, जनभागीदारी से होगा वृहद पौधारोपण अभियान
भीमताल और सातताल झील के सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक, 3000 बोगनवेलिया पौधे लगाए जाएंगे

नैनीताल, 24 अप्रैल 2026। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भीमताल झील और सातताल झील के सौंदर्यीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झीलों की सुंदरता बढ़ाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई अहम निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने भीमताल झील के चारों ओर एक ही रंग के बोगनवेलिया फूलों के पौधे लगाने के निर्देश दिए। एस्टीमेट के अनुसार लगभग 3000 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष दिवस तय किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों और आम जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि बोगनवेलिया के पौधों से झील की सुंदरता में वृद्धि होगी और यह स्थान पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा। पौधों की खरीद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया या GEM पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में ईओ नगर पालिका भीमताल को शीघ्र पत्रावली तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही झील के सौंदर्यीकरण के लिए गठित समिति को तत्काल झील का निरीक्षण (रेकी) करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, ईओ नगर पालिका भीमताल, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी और जिला पर्यटन विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


