नैनीताल: तल्लीताल में युवक की हत्या का खुलासा, तीन दोस्त गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर: तल्लीताल हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
शराब के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने मिलकर की मारपीट, पहाड़ी से धक्का देकर ली जान
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोस्ती के नाम पर साथ घूमने गए युवक की मामूली विवाद में जान ले ली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
अल्मोड़ा जिले के ग्राम दुभणा, पोस्ट ऑफिस देवलीखेत निवासी बालादत्त उपाध्याय ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका 33 वर्षीय भाई दिनेश उपाध्याय भुजियाघाट स्थित एक रिजॉर्ट में कार्यरत था। 22 अप्रैल को वह अपने सहकर्मी रोहित बिष्ट के साथ नैनीताल घूमने गया था, जहां रोहित ने अपने दो अन्य दोस्तों कमल सिंह बिष्ट और रोहित सिंह बिष्ट से उसकी मुलाकात कराई।
बताया गया कि उसी रात करीब आठ बजे के बाद से दिनेश का परिवार से संपर्क टूट गया। अगले दिन 23 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मामले में 27 अप्रैल को उस वक्त बड़ा खुलासा हुआ जब आरोपी कमल सिंह बिष्ट ने पूछताछ में बताया कि चारों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर दिनेश के साथ मारपीट की और उसे पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया।
खोजबीन के दौरान दिनेश का शव टूटा पहाड़ क्षेत्र में सड़क से करीब 80 मीटर नीचे खाई में बरामद हुआ, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कमल सिंह बिष्ट, रोहित बिष्ट और रोहित सिंह बिष्ट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और 238 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर: आमने-सामने बाइक भिड़ंत में छात्र की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा