Uttarakhand: होली के दिन मामूली विवाद में मर्डर , दोस्त ने दोस्त को गोली से उड़ाया
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में होली खेलते वक्त दो दोस्तों के बीच खूनी खेल खेला गया। मामूली विवाद के बाद एक दोस्त ने दूसरे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजपुर में होली के दिन दो दोस्त होली के दिन सुबह से ही एक-दूसरे के साथ खेल रहे थे।
लेकिन अचानक ही दो दोस्तों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया था कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर फायर झोंक दिया। पुलिस की मदद से उसे नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल व्यक्ति को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी हर्षित बोरा मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की कई टीमों ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मृतक का नाम गुरदीप सिंह उम्र 29 पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम बेरिया है। मृतक के भाई गुरदित्त सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत केलाखेड़ा की तहरीर पर आज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


