कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, दुग्ध उत्पादकों में दिखा उत्साह
फूल-मालाओं और नारों से गूंजा अवशीतन केंद्र, सरकार ने दुग्ध उत्पादकों के हितों को बताया प्राथमिकता
हल्द्वानी। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अवशीतन दुग्ध केंद्र कालाढुंगी में समाज कल्याण मंत्री खजान दास के आगमन पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक भी केंद्र पर एकत्रित हुए। इस दौरान पूरे परिसर में नारेबाजी और तालियों की गूंज सुनाई दी, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। उपस्थित दुग्ध उत्पादकों के चेहरों पर खुशी और उम्मीद साफ झलक रही थी।
अपने संबोधन में मंत्री खजान दास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व डायरेक्टर शेखर चंद्र जोशी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, मीना रौतेला, बलवंत सिंह भगत, हेमंत पाल, विपिन तिवाड़ी, भगवान सिंह कुमटिया सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


