Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • एम आई-17 विदा, चिनूक कुछ समय रहेगा ,केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

एम आई-17 विदा, चिनूक कुछ समय रहेगा ,केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा

Mohan Chandra Joshi August 11, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया है। केदारनाथ में स्वेच्छा से रुके 78 लोगों को एमआई-17 के जरिये रविवार को गुप्तकाशी पहुंचाया गया, जिनमें स्थानीय दुकानदार, साधु-संत, घोड़ा-खच्चर चालक आदि शामिल थे।
इसके साथ ही वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर को विदा कर दिया गया है। अब कहीं भी कोई यात्री नीचे आने के लिए शेष नहीं बचा है। स्थानीय लोग जिन्हें नीचे आना था, वे सभी लाए जा चुके हैं। केदारनाथ धाम में खाद्य सामग्री तथा अन्य जरूरी सामान तथा रसद सामग्री जो पहुंचाई जानी थी, उन्हें एमआई-17 तथा स्टेट हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा चुका है।
वहीं दूसरी ओर भारतीय वायु सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर को केदारनाथ में कुछ भारी मशीनों को पहुंचाने के लिए अभी रोका गया है। जैसे ही मौसम खुलेगा, बड़ी मशीनों को पहुंचाकर चिनूक को भी रवाना कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री का जताया विशेष आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस रेस्क्यू अभियान में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस आपदा के तुरंत बाद उन्होंने भारत सरकार से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी और मा0 प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए तुरंत एमआई-17 तथा चिनूक हेलीकॉप्टर उपलब्ध करा दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आपदा के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इतने फिक्रमंद थे कि वे स्वयं इस रेस्क्यू अभियान की अपडेट लेते रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा-विपरीत परिस्थितियों में किया सराहनीय कार्य
देहरादून। केदारघाटी में 31 जुलाई को अतिवृष्टि के बाद विभिन्न स्थानों से यात्रियों तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए चलाए गए अभियान में सराहनीय योगदान देने के लिए मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव कार्यों में लगी विभिन्न एजेंसियों का आभार जताया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू अभियान में 15 हजार से भी अधिक लोगों का सुरक्षित किया। राहत और बचाव कार्यों में लगी विभिन्न एजेंसियों ने शानदार रणनीति के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया और एक सप्ताह से भी कम समय में यह अभियान संपन्न हो सका।
रविवार को राहत और बचाव कार्यों में लगी विभिन्न एजेंसियों के नाम जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त और विपरीत परिस्थितियों में भारतीय वायु सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई आदि विभागों ने सराहनीय कार्य कर हजारों लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर समिति के साथ ही व्यापार मंडल, स्थानीय दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए उनका विशेष तौर पर आभार प्रकट किया।
उन्होंने सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, सचिव सिंचाई आर राजेश कुमार, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, मीडिया से बेहतर समन्वय के लिए बंशीधर तिवारी एवं उनकी टीम, यूएसडीएमए के एसीइओ आनंद स्वरूप तथा डीआईजी राजकुमार नेगी, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शैलेश कुमार एवं उनकी टीम, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सौरभ गहरवार एवं उनकी टीम, एसपी विशाखा अशोक भदाणे एवं उनकी टीम, एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश दराल एवं उनकी टीम, आईजी एसडीआरएफ ऋद्धिम अग्रवाल, कमांडेंट मणिकांत मिश्रा एवं उनकी टीम, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह एवं उनकी टीम, एसडीएम आशीष घिल्डियाल एवं उनकी टीम तथा विभिन्न रेखीय विभाग एवं उनके अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, बारिश अलर्ट के बीच भी दिन-रात सुचारू यातायात

मुख्यमंत्री ने की पल-पल की निगरानी
देहरादून। पूरे रेस्क्यू अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं पल-पल की निगरानी की। 01 अगस्त को मुख्यमंत्री ने यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर हालात का जायजा लिया तथा अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत सरकार से रेस्क्यू करने के लिए वायु सेना की मदद प्रदान करने का अनुरोध किया तो भारत सरकार ने तुरंत एक एमआई-17 तथा एक चिनूक हेलीकॉप्टर उपलब्ध करा दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव लोक निर्माण विभाग तथा सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहीं कैंप किया। मुख्यमंत्री ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा की और युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। सरकार की प्राथमिकता है कि केदारघाटी में जल्द से जल्द हालात सामान्य हों।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

युद्धस्तर पर चल रहा कार्य, 25 मार्ग हुए बहाल
देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग में 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते क्षतिग्रस्त अधिकांश रास्तों को पैदल चलने योग्य बना दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर 29 मार्ग क्षतिग्रस्त हुए थे, जिनमें से 25 रास्तों को यात्रियों के पैदल आवागमन के लिए सुचारु कर दिया गया है। शेष मार्गों को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इन्हें भी जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द पैदल मार्ग से भी चारधाम यात्रा शुरू की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

भीमबली में भूस्खलन से जान-माल का नुकसान नहीं
देहरादून। भीमबली में हेलीपैड के पास रविवार को हुए भूस्खलन से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस स्थान पर पहले से पत्थर गिर रहे थे, एहतियातन वहां से लोगों को पहले ही हटा दिया गया था। समय रहते वहां से लोगों को हटाने से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। भूस्खलन के कारण नदी के एक हिस्से में पानी एकत्र हुआ था, जिसे हटाने के लिए कार्रवाई गतिमान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर एम आई-17 विदा केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा चिनूक कुछ समय रहेगा देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

IMG_20260904_181431 Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
चम्पावत में NH-09 पर बारिश के बीच सुचारू रूप से गुजरते वाहन Champawat News: NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, बारिश अलर्ट के बीच भी दिन-रात सुचारू यातायात
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, बारिश अलर्ट के बीच भी दिन-रात सुचारू यातायात

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे भारी बारिश और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट; IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट; IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
Dehradun CM Dhami ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ किसान-केंद्रित मोबाइल एप लॉन्च किया Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
CM Dhami ने वन-क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी की Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
Champawat Girls Sports College: छमनिया में निर्माणाधीन राज्य का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत

Uttarakhand: बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, चम्पावत में 257 करोड़ से बन रहा पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMG_20260904_181431 Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा

  • चम्पावत में NH-09 पर बारिश के बीच सुचारू रूप से गुजरते वाहन Champawat News: NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, बारिश अलर्ट के बीच भी दिन-रात सुचारू यातायात
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, बारिश अलर्ट के बीच भी दिन-रात सुचारू यातायात

  • Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे भारी बारिश और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट; IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट; IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • Dehradun CM Dhami ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ किसान-केंद्रित मोबाइल एप लॉन्च किया Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं

  • CM Dhami ने वन-क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी की Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (632)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,382)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,501)
  • खेल (365)
  • चंपावत (995)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,189)
  • नैनीताल (6,505)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,184)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा Champawat News: NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, बारिश अलर्ट के बीच भी दिन-रात सुचारू यातायात Champawat News: NH-09 पर आपदा सुधार कार्य पूर्ण, बारिश अलर्ट के बीच भी दिन-रात सुचारू यातायात Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट; IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट; IMD का ताजा पूर्वानुमान Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़ Uttarakhand News: 9.91 लाख लाभार्थियों को पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़