Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा – मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा – मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi October 15, 2025
ख़बर शेयर करें -

सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण के लिए नवाचार केन्द्र बनेंगे- मुख्यमंत्री

गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सीमांत क्षेत्रों में सुविधाओं और सेवाओं के विस्तार हेतु राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत जनपदों में अब ऐसे नवाचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहाँ आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के राज्य स्तरीय आयोजन का दीप प्रज्ज्वलित शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होेंने विभिन्न जनपदों से आए बाल वैज्ञानिकों के साथ जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण, आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा संरक्षण आदि विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भव्य आयोजन से सीमांत जनपदों के प्रतिभावान बाल वैज्ञानिकों को नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत नवाचार, अनुसंधान और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। नए भारत की गति और दिशा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नवाचारों पर निर्भर करेगी। विज्ञान की नई तकनीकों के बल पर आज भारत अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहा है। देहरादून में देश की पाँचवीं साइंस सिटी बनने जा रही है, जो उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जनता को पारदर्शी और प्रभावी सेवाएँ मिलें, इसके लिए अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर रूद्रप्रयाग जिले में आपदा प्रबंधन केंद्र के निर्माण के लिए जिलाधिकारी को कार्ययोजना बनाने के निर्देश देने के साथ ही पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू जाखधार में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, सीमांत क्षेत्र के उद्यमी इंद्र सिंह रावत और सीमांत सेवा फाउंडेशन के डॉ. पाटनी को सम्मानित करने के साथ ही यूकॉस्ट की रुद्रप्रयाग डैशबोर्ड पुस्तक का विमोचन भी किया। इस जीआईएस आधारित रिमोट सिस्टम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़ी सूचनाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Employment News: उधम सिंह नगर में 1020 पदों पर भर्ती, 10 से 12 जून तक लगेगी प्लेसमेंट ड्राइव

चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव की थीम – जलवायु परिवर्तन अनुकूलन रणनीतियाँ तथा आपदा जोखिम प्रबंधन एकीकरण है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को बढ़ावा देना और ऐसी रणनीतियाँ विकसित करना है।

कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, उपाध्यक्ष महिला बाल विकास ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, प्रधानाचार्य पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार तिलक सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

रोजगार मेले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Employment News: उधम सिंह नगर में 1020 पदों पर भर्ती, 10 से 12 जून तक लगेगी प्लेसमेंट ड्राइव
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • रोजगार

Uttarakhand Employment News: उधम सिंह नगर में 1020 पदों पर भर्ती, 10 से 12 जून तक लगेगी प्लेसमेंट ड्राइव

Mohan Chandra Joshi June 8, 2026
सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल। Weekly Horoscope 8 To 14 June 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें शुभ रंग और शुभ अंक
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 8 To 14 June 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें शुभ रंग और शुभ अंक

Mohan Chandra Joshi June 8, 2026
टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर आंधी-बारिश से गिरे पेड़ों को हटाती टीम। आंधी-बारिश से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गिरे पेड़, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; बाधित सड़कें हुईं सुचारू
  • उत्तराखंड

आंधी-बारिश से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गिरे पेड़, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; बाधित सड़कें हुईं सुचारू

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
si-suspended-symbolic.jpg देहरादून: शिक्षकों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: शिक्षकों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
गंगा नदी में लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश में SDRF की टीम राफ्ट से सर्च करती हुई। उत्तराखंड: पत्नी और बेटी के सामने गंगा की तेज लहरों में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सर्च ऑपरेशन जारी; जानिए पूरा हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

उत्तराखंड: पत्नी और बेटी के सामने गंगा की तेज लहरों में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सर्च ऑपरेशन जारी; जानिए पूरा हादसा

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
उत्तराखंड में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट। उत्तराखंड Weather Alert: अगले तीन घंटे भारी, 11 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड Weather Alert: अगले तीन घंटे भारी, 11 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रोजगार मेले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Employment News: उधम सिंह नगर में 1020 पदों पर भर्ती, 10 से 12 जून तक लगेगी प्लेसमेंट ड्राइव
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • रोजगार

    Uttarakhand Employment News: उधम सिंह नगर में 1020 पदों पर भर्ती, 10 से 12 जून तक लगेगी प्लेसमेंट ड्राइव

  • सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल। Weekly Horoscope 8 To 14 June 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें शुभ रंग और शुभ अंक
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 8 To 14 June 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें शुभ रंग और शुभ अंक

  • टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर आंधी-बारिश से गिरे पेड़ों को हटाती टीम। आंधी-बारिश से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गिरे पेड़, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; बाधित सड़कें हुईं सुचारू
    • उत्तराखंड

    आंधी-बारिश से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गिरे पेड़, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; बाधित सड़कें हुईं सुचारू

  • si-suspended-symbolic.jpg देहरादून: शिक्षकों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: शिक्षकों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

  • गंगा नदी में लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तलाश में SDRF की टीम राफ्ट से सर्च करती हुई। उत्तराखंड: पत्नी और बेटी के सामने गंगा की तेज लहरों में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सर्च ऑपरेशन जारी; जानिए पूरा हादसा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    उत्तराखंड: पत्नी और बेटी के सामने गंगा की तेज लहरों में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सर्च ऑपरेशन जारी; जानिए पूरा हादसा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,358)
  • उधमसिंह नगर (1,274)
  • क्राइम (3,384)
  • खेल (353)
  • चंपावत (948)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (292)
  • दुर्घटना (616)
  • देहरादून (10,652)
  • नैनीताल (6,286)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,018)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,116)
  • रुद्रप्रयाग (706)
  • रोजगार (488)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Employment News: उधम सिंह नगर में 1020 पदों पर भर्ती, 10 से 12 जून तक लगेगी प्लेसमेंट ड्राइव Uttarakhand Employment News: उधम सिंह नगर में 1020 पदों पर भर्ती, 10 से 12 जून तक लगेगी प्लेसमेंट ड्राइव Weekly Horoscope 8 To 14 June 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें शुभ रंग और शुभ अंक Weekly Horoscope 8 To 14 June 2026: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, जानें शुभ रंग और शुभ अंक आंधी-बारिश से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गिरे पेड़, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; बाधित सड़कें हुईं सुचारू आंधी-बारिश से टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गिरे पेड़, प्रशासन ने संभाला मोर्चा; बाधित सड़कें हुईं सुचारू देहरादून: शिक्षकों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित देहरादून: शिक्षकों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित उत्तराखंड: पत्नी और बेटी के सामने गंगा की तेज लहरों में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सर्च ऑपरेशन जारी; जानिए पूरा हादसा उत्तराखंड: पत्नी और बेटी के सामने गंगा की तेज लहरों में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सर्च ऑपरेशन जारी; जानिए पूरा हादसा