Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत

देहरादून में आयोजित बैठक में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को रेरा पोर्टल से जोड़ने का निर्णय लिया। अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर सख्ती के साथ भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क पर पुनर्विचार के निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi April 30, 2026
देहरादून में बैठक के दौरान निर्माण गतिविधियों और रेरा पोर्टल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार।

देहरादून में बैठक के दौरान निर्माण गतिविधियों और रेरा पोर्टल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार।

ख़बर शेयर करें -

भू-उपयोग शुल्क पर पुनर्विचार के निर्देश, अधिसूचित क्षेत्रों में पंचायतों का नक्शा पास करने का अधिकार समाप्त
देहरादून ,30 अप्रैल 2026। राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि राज्य के नियोजित क्षेत्रों के बाहर स्थित परियोजनाओं के मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को उत्तराखण्ड भूसंपदा नियामक प्राधिकरण (रेरा) की निर्माणाधीन वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। इसके तहत मानचित्र स्वीकृति प्राधिकारियों को पोर्टल में शामिल किया जाएगा, जिससे स्वीकृति प्रक्रिया ऑनलाइन, पारदर्शी और समयबद्ध हो सके। बैठक में रेरा सदस्य नरेश मठपाल, पंकज कुलश्रेष्ठ, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह वर्निया, अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी मुक्ता मिश्रा, संयुक्त निदेशक पंचायती राज एमएस राणा, वरिष्ठ नगर एवं ग्राम नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव समेत विभिन्न प्राधिकरणों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। बैठक में रेरा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और निर्माण स्वीकृति से संबंधित जटिलताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क पर पुनर्विचार के संकेत
बैठक में 1 अगस्त 2025 के शासनादेश के तहत भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में बढ़ोतरी के मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई। वर्तमान प्रावधान के अनुसार, आवासीय या पर्यटन उपयोग में परिवर्तन पर सर्किल रेट के बराबर शुल्क तथा व्यावसायिक उपयोग में परिवर्तन पर 1.5 गुना शुल्क लिया जा रहा है अधिकारियों ने बताया कि बढ़े हुए शुल्क के कारण आम लोगों को मानचित्र स्वीकृति में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर आवास सचिव ने सभी विकास प्राधिकरणों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बोर्ड की बैठकों में इस विषय पर विचार कर एक सप्ताह के भीतर संशोधित प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराएं, ताकि जनहित में राहत देने पर निर्णय लिया जा सके।

आवास विभाग के अधिसूचित क्षेत्र में पंचायतों का नक्शा पास करने का अधिकार समाप्त
बैठक में एक बड़ा निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया गया कि अब पंचायती राज संस्थाओं को अधिसूचित क्षेत्रों में नक्शा पास करने का अधिकार नहीं रहेगा। दरअसल, 2025 के संशोधित अधिनियम की धारा-59 के तहत पंचायती राज अधिनियम की धारा-106 को निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते अब केवल विकास प्राधिकरण ही अधिसूचित क्षेत्रों में मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस निर्णय के बाद आवास विभाग ने पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया कि वे तत्काल प्रभाव से एक सर्कुलर जारी कर सभी जिला पंचायतों को इस नई व्यवस्था की जानकारी दें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

रेरा के जरिए कॉलोनियों पर कड़ी निगरानी
बैठक में यह भी तय किया गया कि विकास प्राधिकरणों के अधिसूचित क्षेत्रों से बाहर भी यदि कहीं भूखंडों का उपविभाजन या कॉलोनी विकसित की जा रही है, तो वहां रेरा के माध्यम से सख्त निगरानी और विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरणों और रेरा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध कॉलोनियों और अनियोजित विकास पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

अवैध निर्माण रोकने के लिए बनेगा कॉमन ड्राफ्ट
राज्य में बढ़ते अवैध निर्माण को लेकर भी बैठक में चिंता जताई गई। स्थगित क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान आ रही दिक्कतों को देखते हुए आवास सचिव ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण रोकने के लिए एक कॉमन ड्राफ्ट तैयार किया जाए। यह ड्राफ्ट सभी प्राधिकरणों के लिए एक समान कानूनी ढांचा प्रदान करेगा, जिससे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज और प्रभावी हो सकेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस ड्राफ्ट को जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए।

ऑनलाइन सिस्टम से बढ़ेगी पारदर्शिता
बैठक के अंत में आवास सचिव ने कहा कि रेरा पोर्टल के माध्यम से मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को ऑनलाइन करने से पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं कम होंगी। साथ ही आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने और तय समयसीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक के फैसलों से साफ है कि राज्य सरकार निर्माण क्षेत्र में सख्ती के साथ-साथ व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में इसका सीधा असर आम लोगों और रियल एस्टेट सेक्टर दोनों पर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां

मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को रेरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा- डॉ. आर. राजेश कुमार
राज्य में निर्माण और विकास गतिविधियों को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को रेरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी बन सके। इससे आम नागरिकों को अनावश्यक जटिलताओं से राहत मिलेगी और समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित होगी। भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क को लेकर प्राप्त फीडबैक के आधार पर सभी विकास प्राधिकरणों से प्रस्ताव मांगे गए हैं, ताकि जनमानस को राहत देने के विकल्पों पर विचार किया जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधिसूचित क्षेत्रों में मानचित्र स्वीकृति का अधिकार केवल प्राधिकरणों के पास होगा, जिससे एकरूपता बनी रहे। अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेरा और प्राधिकरणों के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि विकास योजनाएं नियमों के अनुरूप हों और आम जनता को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था का लाभ मिल सके।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Authority Panchayat Housing Secretary Illegal Construction Land Use Change Charges Map Approval Map Approval System Rajesh Kumar Real Estate Regulation Development RERA Uttarakhand Uttarakhand Housing Department Uttarakhand Morning Post

Related Stories

भारी बारिश के अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 30 जुलाई को स्कूल बंद करने का प्रशासनिक आदेश। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
विश्व बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत की साहसी बेटी किरण पाण्डेय को सम्मानित करते हुए। World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
dehradun-hiv-aids-mission-safety-dm-meeting-29-july-2026.webp Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 30 जुलाई को स्कूल बंद करने का प्रशासनिक आदेश। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद

  • विश्व बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत की साहसी बेटी किरण पाण्डेय को सम्मानित करते हुए। World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

  • सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

  • लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,954)
  • उधमसिंह नगर (1,308)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,967)
  • नैनीताल (6,420)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (970)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,114)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (627)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,363)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन