उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, विभागों का बंटवारा—जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों को बांटे विभाग
सीएम के पास गृह, वित्त समेत अहम विभाग, नए मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारियां
देहरादून, 22 मार्च 2026: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के बीच विभागों का स्पष्ट बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में मुख्यमंत्री ने गृह, वित्त और राजस्व समेत कई अहम विभाग अपने पास रखते हुए शासन की कमान मजबूत हाथों में बनाए रखी है।
मुख्यमंत्री के पास ये बड़े विभाग
मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राजस्व, ऊर्जा, आबकारी, औद्योगिक विकास, श्रम, पेयजल, न्याय, नागरिक उड्डयन और आवास सहित कुल 18 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा जिन विभागों का आवंटन अन्य मंत्रियों को नहीं हुआ है, वे भी मुख्यमंत्री ही देखेंगे।
नए मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी
कैबिनेट में शामिल नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन व आयुष, खजान दास को समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण, भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास व एमएसएमई, प्रदीप बत्रा को परिवहन व आईटी और राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है।
पुराने मंत्रियों के विभागों में संतुलन
वहीं अनुभवी मंत्रियों के बीच भी विभागों का संतुलित बंटवारा किया गया है। सतपाल महाराज को लोक निर्माण, पर्यटन व सिंचाई, गणेश जोशी को कृषि व सैनिक कल्याण, डॉ. धन सिंह रावत को शिक्षा विभाग, सुबोध उनियाल को वन व स्वास्थ्य, रेखा आर्य को महिला एवं बाल विकास और सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्ध विकास व कौशल विकास का जिम्मा दिया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी मंत्रियों के अनुभव और क्षमता के आधार पर यह बंटवारा किया गया है, ताकि सरकार “सेवा, सुशासन और जनकल्याण” के लक्ष्य को और तेजी से पूरा कर सके।
किसे कौन सा विभाग मिला (पूरी सूची)
पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री)
मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, वित्त, औद्योगिक विकास (खनन सहित), श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, आवास, अन्य अवंटित विभाग
सतपाल महाराज
लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व, सिंचाई, लघु सिंचाई, सामान्य प्रशासन, भारत-नेपाल नदी परियोजनाएं
गणेश जोशी
कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान, फलोद्योग, कृषि प्रसंस्करण, रेशम विकास, सैनिक कल्याण
डॉ. धन सिंह रावत
विद्यालयी शिक्षा (बेसिक एवं माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारिता
सुबोध उनियाल
वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा
रेखा आर्य
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल, युवा कल्याण
सौरभ बहुगुणा
पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास, चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास, सेवायोजन
खजान दास
समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा
भरत सिंह चौधरी
ग्राम्य विकास, लघु सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग
मदन कौशिक
पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष, आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना
प्रदीप बत्रा
परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी
राम सिंह कैड़ा
शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


