देहरादून: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारी बने उपाधीक्षक, तबादले भी
,निरीक्षकों को पदोन्नति देकर डीएसपी बनाया गया, कई जिलों में नई तैनाती के आदेश जारी
देहरादून: उत्तराखण्ड शासन के आदेश के तहत पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निरीक्षक (नागरिक पुलिस), अभिसूचना एवं दलनायक (सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक) पदों से पदोन्नति देकर कई अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) के पद पर तैनात किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नति के बाद अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित जनपदों/इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति व नई तैनाती
चन्द्र मोहन को टिहरी गढ़वाल, भावना कैंथोला को अल्मोड़ा, होशियार सिंह को पीटीसी नरेंद्रनगर, देवेन्द्र सिंह को चम्पावत, चंचल शर्मा को उत्तरकाशी, अंजना नेगी को नैनीताल, उमेश मलिक को पिथौरागढ़, संतोष कुमार बगडवाल को अभिसूचना मुख्यालय, वेद प्रकाश को रुद्रप्रयाग तथा संजय कुमार उप्रेती को एसडीआरएफ में तैनाती दी गई है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले
वहीं जनहित और रिक्तियों के आधार पर कुछ पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण भी किए गए हैं। अनुज को जीआरपी हरिद्वार, अनुज कुमार को देहरादून, रीना राठौर को आईआरबी द्वितीय देहरादून, विमल प्रसाद को चम्पावत तथा नितिन लोहानी को देहरादून में तैनाती दी गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


