उत्तराखंड में बड़ा हादसा: वाहन खाई में गिरा, कई लोगों के हताहत होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
9–10 लोग थे सवार, 2 का रेस्क्यू; SDRF, पुलिस और फायर सर्विस का संयुक्त अभियान जारी
टिहरी गढ़वाल | 23 अप्रैल 2026: टिहरी जनपद के थाना चंबा क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चंबा–कोटी नैल मार्ग पर एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिलते ही थाना चंबा पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों के अनुसार वाहन में करीब 9 से 10 लोग सवार थे। अब तक दो लोगों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें एक की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे मामूली चोटें आई हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 8 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UK 09 TA 1799 ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। सभी लोग हरिद्वार में अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटनास्थल पर SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी यात्री, घनसाली क्षेत्र के गांवों के निवासी
जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी थे। ये सभी हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे और वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चंबा-कोटी नैल मार्ग पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


