Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में आकाशीय बिजली का कहर: 500 बकरियों की मौत, भेड़पालकों को लाखों का नुकसान
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मौसम

उत्तराखंड में आकाशीय बिजली का कहर: 500 बकरियों की मौत, भेड़पालकों को लाखों का नुकसान

चमोली की निजमुला घाटी में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 500 बकरियों की मौत हो गई। हादसे में कई भेड़पालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Mohan Chandra Joshi May 4, 2026
फाइल फोटो में खराब मौसम के दौरान चमकती आकाशीय बिजली

फाइल फोटो: उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने की सांकेतिक तस्वीर।

ख़बर शेयर करें -

ऑरेंज अलर्ट के बीच देर रात हुआ हादसा, प्रभावित पशुपालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की


चमोली। उत्तराखंड में बिगड़े मौसम के बीच चमोली जिले से दुखद खबर सामने आई है। जनपद के विकासखंड दशोली की निजमुला घाटी के गौणा-भनाली तोक क्षेत्र में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की मौत हो गई। हादसे में राकेश सिंह, हुकम सिंह और मदन लाल समेत कई पशुपालकों को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। अचानक हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मायूसी का माहौल है।
पीड़ित भेड़पालकों का कहना है कि एक ही पल में उनकी वर्षों की मेहनत खत्म हो गई। भेड़ पालन यहां ग्रामीणों की मुख्य आजीविका का साधन है, ऐसे में भारी नुकसान के बाद परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नुकसान का जल्द आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि देर रात आकाशीय बिजली गिरने से भनाली तोक क्षेत्र में 500 बकरियों की मौत की सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3, 4 और 5 मई 2026 के लिए चमोली जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इस दौरान तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात से जिले में मौसम लगातार खराब बना हुआ है और सोमवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर समेत कई जिलों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: समूह-ग प्रवक्ता परीक्षा को लेकर 18 जून को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, सुरक्षा सख्त
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Chamoli District Chamoli Goat Death Chamoli News Disaster News Lightning Strike Uttarakhand News Uttarakhand Rain Alert Uttarakhand Weather Weather update

Related Stories

देहरादून सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगाभ्यास करते हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में घने बादल, बारिश और मौसम का बदला हुआ मिजाज। उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट की निर्णायक बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की निर्णायक बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Mohan Chandra Joshi June 18, 2026
खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर के बाद मौके पर चलाया गया राहत-बचाव अभियान। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर; दो महिलाओं की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर; दो महिलाओं की मौत

Mohan Chandra Joshi June 17, 2026
नैनीताल में रेंटल बाइकों के खिलाफ अभियान चलाता परिवहन विभाग। नैनीताल में बिना परमिट दौड़ रहीं रेंटल बाइकों पर बड़ी कार्रवाई, 74 वाहनों के चालान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में बिना परमिट दौड़ रहीं रेंटल बाइकों पर बड़ी कार्रवाई, 74 वाहनों के चालान

Mohan Chandra Joshi June 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगाभ्यास करते हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार

  • उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में घने बादल, बारिश और मौसम का बदला हुआ मिजाज। उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

  • सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। धामी कैबिनेट की निर्णायक बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी कैबिनेट की निर्णायक बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  • खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर के बाद मौके पर चलाया गया राहत-बचाव अभियान। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर; दो महिलाओं की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर; दो महिलाओं की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (441)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,470)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,399)
  • खेल (355)
  • चंपावत (950)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (631)
  • देहरादून (10,716)
  • नैनीताल (6,309)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,031)
  • यात्रा (395)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,123)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,342)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसलों पर मुहर: उपनल कर्मियों को राहत, उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी का प्रदेशवासियों से आह्वान, योग को बनाएं जीवन का आधार उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट उत्तराखंड मौसम: तीन दिन तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट धामी कैबिनेट की निर्णायक बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी धामी कैबिनेट की निर्णायक बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर; दो महिलाओं की मौत नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर; दो महिलाओं की मौत