लालकुआं दुखद : श्रमिक नेता देवकीनंदन सुयाल का निधन

Haldwani News: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष और दिग्गज श्रमिक नेता देवकीनंदन सुयाल का निधन हो गया है वह 69 वर्ष के थे। उनके निधन से सेंचुरी समेत समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडाल निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल का दो दिन पूर्व अचानक ब्रेन हेमरेज के चलते स्वास्थ्य खराब हो गया था, जिन्हें पहले हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, उसके बाद राममूर्ति बरेली और वहां से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया। उसके बाद देर शाम उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कैलाश चौसाली ने कहा कि उनके निधन से जो अपूर्णीय क्षति हुई है वह बेहद दुखद है।
विदित रहे कि देवकीनंदन सुयाल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष थे साथ ही उनका संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व होने के चलते वह पिछले 50 वर्षों से तराई भाबर के विभिन्न आंदोलनों एवं सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक हितों की लड़ाई में सदैव सबसे अधिक चर्चाओं में रहे हैं, उनकी पत्नी अलका सुयाल भी बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य रही है।
डीएन सुयाल ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ा तथा वह इंटक के उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके निधन के समाचार से सेंचुरी पेपर मिल से जुड़े तमाम कर्मचारियों के साथ ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें