लालकुआं- विधानसभा में सड़कों का होगा कायाकल्प, विधायक दुम्का ने किया शिलान्यास
लालकुआं- विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं विधानसभा अंतर्गत हल्दूचौड़ के गोपीपुरम क्षेत्र में 34 लाख रुपए की लागत से सडक सुधारीकरण व नई सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कई अन्य ग्रामीण मार्गों के लिए भी घोषणा की। इस दौरान विधायक दुम्का ने कहा कि लालकुआं विधानसभा अंतर्गत कई सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है ,उन्होंने कहा क्षेत्र में सड़कों के पुनर्निर्माण के साथ ही नई सड़कों का तेजी से निर्माण किया जाएगा।
बता दें कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कॉलोनी के आंतरिक मार्गों की सुधारीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही थी जिस मांग को आज विधायक नवीन दुम्का द्वारा पूरा किया गया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने विधायक नवीन दुम्का का आभार जताया।

इस दौरान विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की नहीं आएगी। उन्होंने क्षेत्र के अंतर्गत अन्य आंतरिक मार्गों के लिए भी 12 लाख से ज्यादा की धनराशि की घोषणा भी की तथा कालोनी में 45 लाख रुपए की लागत से होगा 4 किलोमीटर लंबे आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण करने की घोषणा की।
इस दौरान कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य सरस्वती जोशी , ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी उप ग्राम प्रधान नवीन कफल्टिया, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी, शेर सिंह जेठा, भैरव दत्त जोशी, बीडी जोशी, नारायण सिंह मटियाली, देवेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट, हरीश भट्ट, एडवोकेट किशन पांडे समेत अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें