लालकुआं – भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की मोहन दा को जिताने की अपील
लालकुआं। भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रचार में आये भोजपुरी गायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में पूरे बहुमत के साथ दोबारा भाजपा की सरकार सत्तासीन हो रही है , क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लालकुआं से डॉ मोहन सिंह बिष्ट को भारी मतों से विजय बनाएं।
इस मौके पर उन्होंने अपने गीतों से क्षेत्र में समा बांध दिया। इस दौरान उन्होंने हिंदी एवं भोजपुरी गीत सुना कर खूब वाहवाही लूटी।
लालकुआं सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के प्रचार में पहुंचे मनोज तिवारी ने “रिंकिया के पापा” गीत सुना कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा भी उन्होंने कई भोजपुरी गीत सुनाए। तथा भोजपुरी गायन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भी खूब तारीफ की।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के लिए वोट मांगे। इस दौरान डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि हरीश रावत सब जगह से हार कर अब लालकुआं में हारने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जिन्हें इस बार भी हार का सामना ही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का उनका सपना अधूरा ही रह जाएगा।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, चंदन बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, सोनू पांडे, धन सिंह बिष्ट, राजकुमार सेतिया, रामसिंह पपोला, इंदर सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें